देश

Modi 3.0 Cabinet Meeting: आज हो सकती है मोदी कैबिनेट की पहली बैठक, 72 मंत्रियों में 33 नए चेहरे

Modi 3.0 Cabinet Meeting: रविवार की शाम को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली. इसी के साथ ही वह लगातार तीसरी बार देश के पीएम बन गए हैं. उनके साथ ही 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली. इस बार पीएम मोदी की कैबिनेट में 33 नए चेहरे देखने को मिलेगें जिसमें से 11 गैर भाजपाई भी हैं. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि आज मोदी कैबिनेट की पहली बैठक हो सकती है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक सोमवार की शाम को 5 बजे बैठक आहुत की जा सकती है.

बता दें कि पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण के बाद ट्वीट कर सभी साथियों को बधाई दी थी. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “एनडीए सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. मंत्रियों की इस टीम में युवा जोश और अनुभव का अद्भुत संगम है. हम सभी देशवासियों का जीवन बेहतर बनाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखेंगे.” इसके अलावा पीएम मोदी ने दूसरी पोस्ट में कहा, “मैं शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने दुनियाभर के गणमान्य अतिथियों का भी हृदय से आभारी हूं. विश्व बंधु के रूप में भारत सदैव अपने निकट साझेदारों के साथ मिलकर मानवता के हित में काम करता रहेगा.”

ये भी पढ़ें-Modi 3.0: पीएम मोदी ने नए मंत्रिमंडल से इस तरह साधा जातीय समीकरण, देखें किस वर्ग के कितने मंत्रियों को किया गया है शामिल

पीएम मोदी के साथ ही इन 30 कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ

1. राजनाथ सिंह 2. अमित शाह 3. नितिन रमेश गडकरी 4. निर्मला सीतारमण 5. डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर 6. जगत प्रकाश नड्डा 7. शिवराज सिंह चौहान 8. मनोहर लाल (खट्टर) 9. एचडी कुमार स्वामी 10. पीयूष वेदप्रकाश गोयल 11. धर्मेन्द्र प्रधान 12. जीतनराम मांझी 13. राजीव रंजन सिंह ललन सिंह 14. सर्वानंद सोनोवाल 15. डॉ.वीरेंद्र कुमार खटीक 16. के.राममोहन नायडू 17. प्रह्लाद जोशी 18. जुएल उरांव 19. गिरिराज सिंह 20. अश्वनी वैष्णव 21. ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया 22. भूपेंद्र यादव 23. गजेंद्र सिंह शेखावत 24. अन्नपूर्णा देवी 25. किरन रिजिजू 26. हरदीप सिंह पुरी 27. डॉ. मनसुख मांडविया 28. गंगापुरम किशन रेड्डी 29. चिराग पासवान 30. सीआर पाटिल.

 

इन 36 राज्य मंत्रियों ने भी ली शपथ

श्रीपद नाइक, जितिन प्रसाद, कृष्णपाल गुर्जर, पंकज चौधरी, रामनाथ ठाकुर, रामदास अठावले, अनुप्रिया पटेल, नित्यानंद राय, पी चंद्रशेखर, वो सोमन्ना, शोभा करंदलाजे, एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, कीर्तिवर्धन सिंह, सुरेश गोपी, शांतनु ठाकुर, अजय टम्टा, एल मुरुगम, कमलेश पासवान, बंडी संजय कुमार, सतीश दुबे, भागीरथ चौधरी, रवनीत बिट्टू, संजय सेठ, सुकांत मजूमदार, दुर्गादास उइके, रक्षा खडसे, राजभूषण निषाद, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, हर्ष मल्होत्रा, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गरिटा, निमूबेन बांभनिया, मुरलीधर मोहोल ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली.

इन पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने भी ली शपथ

डॉ. जितेंद्र सिंह, राव इंद्रजीत सिंह, प्रताप राव गनपत राव जाधव, अर्जुन राम मेघवाल और जयंत चौधरी ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

5 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

29 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

53 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago