आस्था

Grah Gochar: शुक्र और शनि की युति से खुलेगी इन तीन राशि वालों की किस्मत, करियर और व्यापार में होगा यह लाभ

Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय पर ग्रहों का गोचर होते रहता है. वहीं एक ग्रह दूसरे के साथ युति बनाते रहते हैं. उनकी इस युति का असर बाकि राशियों पर भी देखने को मिलता है.

वर्तमान में मकर राशि में शुक्र ग्रह और शनि ग्रह की युति बन रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस युति से काफी लाभ होता हुआ दिख रहा है.

वृष राशि

शुक्र और शनि देव के बीच मित्रता का भाव होने से माना जा रहा है कि इस युति के लाभ से वृष राशि वालों की किस्मत चमक सकती है. वहीं भाग्य का साथ मिलने पर इनके विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं.

यह राशि वाले अगर विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उनकी यह मंशा पूरी हो सकती है. वहीं व्यापार में लाभ होने की संभावना है. परिवार में किसी सदस्य के सहयोग से अचानक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं.

व्यापार के सिलसिले में इन्हें विदेश भी जाना पड़ सकता है. फिल्म, फैशन डिजाइनिंग और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय उत्तम है.

धनु राशि

शुक्र और शनि ग्रह की युति से इस राशि वालों के बिगड़े काम बन सकते हैं. वहीं इस युति के इस राशि से दूसरे भाव में बनने से धन लाभ होने की संभावना है. हालांकि इस दौरान इन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा.

शुक्र ग्रह के कारण इनके भोग-विलास में वृद्धि हो सकती है. वहीं पेशेवर जिंदगी में इन्हें आकस्मिक धन लाभ होने की उम्मीद है. आर्थिक मामलों में इनकी स्थिति बेहतर होगी. अगर कहीं किसी तरह का कोई बकाया है तो वह भी इस दौरान मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा किसी तरह के पुराने निवेश से लाभ मिलने की भी संभावना है.

इसे भी पढ़ें: Astro Tips: कर्ज से मुक्ति दिलाएगा लाल गुलाब का यह उपाय, पैसों की होगी बरसात

मीन राशि

शुक्र और शनि ग्रह की युति इस राशि वालों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकती है. कुंडली का दशवां भाव कार्यक्षेत्र से जुड़ा होता है और दोनों ग्रहों की यह युति इसी राशि में बनने जा रही है.

इस कारण करियर में इन्हें लाभ मिलने की संभावना है. रोजगार के क्षेत्र में इस काल में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है. वहीं इस अवधि में नए स्रोतों से अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है. शुक्र ग्रह के कारण इन राशि वालों की आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

18 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

29 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

42 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

3 hours ago