मनोरंजन

अर्जुन कपूर को देख मलाइका का नाम लेकर चिल्लाने लगे फैंस, शर्माते हुए एक्टर ने दिया ये जवाब

Arjun Kapoor:  इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कुत्ते को लेकर अभिनेता अर्जुन कपूर सुर्खियों में छाये हुए हैं. एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं. वहीं वर्क फ्रंट से हटकर देखें तो अर्जुन अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं. अर्जुन लंबे वक्त से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं. वो जहां भी जाते हैं उनके सामने मलाइका अरोड़ा का जिक्र जरूर किया जाता है. हाल ही में एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ. अर्जुन फिल्म ‘कुत्ते’ के प्रमोशन के सिलसिले में एक इवेंट में शामिल हुए. जैसे ही वह स्टेज पर चढ़े वहां मौजूद भीड़ ने मलाइका अरोड़ा का नाम चिल्लाना शुरू कर दिया. इस पर अर्जुन कपूर ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया.

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर स्टेज पर हैं. उनके साथ ‘कुत्ते’ की को-स्टार राधिका हैं. अर्जुन कपूर जैसे ही कुछ बोलने वाले होते हैं, दर्शकों की भीड़ जोर-जोर से मलाइका का नाम लेने लगती है. इसे देख अर्जुन कपूर की हंसी छूट गई है. हालांकि, उन्होंने काफी स्मार्ट तरीके से उस स्थिति को संभाला.

अर्जुन कपूर दर्शकों से कहते नजर आए, ‘आप चैंट खत्म कर लो फिर बात करते हैं.’ लेकिन दर्शक रुकते ही नहीं हैं और मलाइका का नाम लेना जारी रखते हैं. इसके बाद अर्जुन कपूर कहते हैं, ‘मलाइका तो नहीं हैं. अभी राधिका से काम चला लो आप यार। मैं गारंटी देता हूं कि राधिका का धन ते नान स्टेप मलाइका जरूर अप्रूव करेंगी. आप देखना चाहते हैं?’ बता दें कि इवेंट के दौरान अर्जुन के साथ उनकी को-स्टार राधिका मदन भी मौजूद थीं.

ये भी पढ़ें- हिंदी सिनेमा के लिए बड़ी खुशखबरी, इंडस्ट्री में पहली बार हुआ पब्लिक हॉलीडे का ऐलान

यह तो किसी से छिपा नहीं है कि अर्जुन और मलाइका लंबे वक्त से रिलेशनशिप में हैं. अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है. दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं. बात करें अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ की तो यह 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

20 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago