आस्था

100 साल बाद ग्रहों की त्रिवेणी, इन 3 राशियों को सबसे अधिक फायदा; होगी जबरदस्त आमदनी

Grah Yuti Yog: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह को खास महत्व दिया गया है. जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर सभी प्राणियों पर होगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मई महीने में शुभ ग्रह शुक्र समेत तीन ग्रहों की युति होने वाली है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, 24 अप्रैल को शुक्र के गोचर के साथ ही मेष राशि में सूर्य, गुरु और शुक्र की युति हुई है. ग्रहों का यह युति योग कुछ राशियों के लिए बेहद सकारात्मक लाभ देने वाला साबित हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये तीन ग्रह जब एक साथ आएंगे तो किन-किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं.

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य, गुरु और शुक्र ग्रह की युति का मेष राशि से जुड़े लोगों को खास लाभ मिलेगा. ग्रहों की बदलने से किस्मत में भी बदलाव नजर आएगा. इसके अलावा शुक्र देव की कृपा से जहां धन लाभ के नए कुछ अवसर प्राप्त होंगे. वहीं, बृहस्पति देव की कृपा के परिणामस्वरूप ज्ञान में वृ्द्धि होगी. इतना ही नहीं, सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी. जिससे नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा. सैलरी में बढ़ोतरी का भी लाभ मिल सकता है.

मिथुन राशि

मेष राशि में ग्रहों (सूर्य, शुक्र और गुरु) की युति का लाभ मिथुन राशि वालों को भी मिलेगा. ग्रहों की शुभता के परिणामस्वरूप दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी. इसके साथ ही इनकम को बढ़ाने के नए स्रोत बनेंगे. अधिकांश कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जिसका लाभ आगे चलकर मिलेगा. शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा.

कर्क राशि

मेष राशि में गुरु, शुक्र और सूर्य के एक साथ आने से कर्क राशि को खास लाभ मिलेगा. तीनों ग्रहों का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. सेहत को लेकर भी ग्रहों की युति खास है. कुल मिलाकर ग्रहों के युति योग का जमकर लाभ प्राप्त होगा.

यह भी पढ़ें: गुरु के मेष राशि में प्रवेश करते ही पलट जाएगी इन राशियों की किस्मत! 2 दिन बाद धनवानों की लिस्ट में होंगे शुमार

यह भी पढ़ें: May 2024 Vrat Festivals List: मई में अक्षय तृतीय, सीता नवमी और बुद्ध पूर्णिमा समेत पड़ने वाले हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार, नोट करें डेट

Dipesh Thakur

Recent Posts

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

22 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

54 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

9 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

10 hours ago