मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देश का सियासी पारा हाई है. नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रियंका गांधी पर जुबानी हमला बोला है. सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका वाड्रा गांधी न तो मंगलसूत्र पहनती हैं और न ही अपने पति का सरनेम लगाती हैं.
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा कि “हिंदू धर्म में लड़की की शादी हो जाने के बाद उसका सरनेम बदल जाता है. लड़की अपने ससुराल का सरनेम अपने नाम के साथ जोड़ती है. शादी के बाद मंगलसूत्र पहनती है.”
उन्होंने इस दौरान प्रियंका गांधी से सवाल किया कि वो गांधी कैसे हो गईं? सीएम ने पूरे गांधी परिवार को ही नकली करार दे दिया. उन्होंने कहा कि ये सभी नकली गांधीवादी लोग हैं. सिर्फ इन्हें गांधी के नाम पर वोट बटोरना होता है, इसलिए इन्होंने गांधी सरनेम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया.
सीएम मोहन यादव ने ये भी कहा कि गांधी के असली परिवार वाले लोग कहीं और हैं. ये लोग नकली गांधी और गांधी के नाम पर सिर्फ वोट मांगने के लिए ऐसा कर रहे हैं. इसलिए जनता इसका जवाब जरूर देगी.
बता दें कि सीएम मोहन यादव गुना में बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा. 7 मई को तीसरे चरण में इस सीट पर मतदान होगा.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…