लांस क्लूजनर (फोटो- सोशल मीडिया)
Lucknow: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कोच लांस क्लूसनर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में टीमों के लगातार बड़े स्कोर बनाने के लिए बल्लेबाजों की तेजी से हुई प्रगति को श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि बल्लेबाज मौकों का पूरा फायदा उठा रहे हैं. इस आईपीएल में टीमें 200 और 250 रन का स्कोर आसानी से बना ले रही हैं.
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व आल राउंडर का मानना है कि गेंदबाजों का अंतिम ओवरों में साधारण प्रदर्शन भी बल्लेबाजों को तेजी से रन जुटाने में मदद कर रहा है. क्लूसनर ने शनिवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स से मिली सात विकेट की हार के बाद कहा, ‘‘पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी प्रदर्शन को देखो तो मुझे लगता है कि यह बहुत निराशाजनक रहा है. टूर्नामेंट में अच्छी गेंदबाजी नहीं हुई.’’
लांस क्लूसनर ने आगे कहा कि, ‘‘काफी साधारण गेंदबाजी हुई है और इन दिनों बल्लेबाज इतना अच्छा कर रहे हैं, वे मिले मौकों का पूरा फायदा उठा रहे हैं. शायद इस टूर्नामेंट में गेंदबाजों की तुलना में बल्लेबाज काफी तेजी से सुधार कर रहे हैं. इसमें कोई शक नहीं कि पिच सपाट हो रही हैं। मैंने काफी स्विंग भी नहीं देखी.’’
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 196 रन बनाए. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया. राजस्थान की ओर से संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने तूफानी पारी खेली थी. राजस्थान पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है.
ये भी पढ़ें- IPL 2024: बड़े स्कोर बनाने में कामयाब, अब टारगेट का पीछा करने में सफलता चाहिये: विटोरी
Jaish-e-Mohammed AI Propaganda: ऑपरेशन सिंदूर के बाद कमजोर पड़ी भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति देने…
Adani University third convocation 2026 IISc director AI: अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में…
झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…
UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…