आस्था

Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु बिन ज्ञान न उपजे, यहां पढ़े गुरु पूर्णिमा के कोट

Guru Purnima 2026 Wishes: भारतीय संस्कृति में गुरु पूर्णिमा एक पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है, जो गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित है. आज 10 जुलाई आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाया जा रहा है. आज गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके मार्गदर्शन को याद करने का दिन है, जिन्होंने हमें ज्ञान और जीवन के सही मायने समझाए. गुरु शब्द का अर्थ है “अंधकार को हटाने वाला”. आइए हम आपको कुछ प्रेरक कोट के जरिए गुरु की महिमा को बताते हैं.

1. “गुरु बिन ज्ञान न उपजे, गुरु बिन मिले न मोक्ष। गुरु बिन लखे न सत्य को, गुरु बिन सब कुछ शोक।” मतलब बिना गुरु के न ज्ञान प्राप्त होता है और न ही जीवन का असली उद्देश्य समझ में आता है.

2. “गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय।” ये कबीर दास जी का प्रसिद्ध दोहा है, जो गुरु की महत्ता को भगवान से ऊपर बताता है, क्योंकि गुरु ने ही हमें ईश्वर तक पहुंचने का रास्ता दिखाया है.

3. “गुरु एक दीपक है, जो अंधेरे में उजाला करता है। उनके बिना जीवन का पथ अंधकारमय रहता है।” मतलब हमारे जीवन में गुरु ही वह प्रकाशस्तंभ हैं, जो हमें सही दिशा में ले जाते हैं.

ये भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा पर प्रीति और रवि योग का महा-संयोग! जानें पूजा का चौघड़िया मुहूर्त और राहुकाल का समय

गुरु का ज्ञान हमारे जीवन को बनाता है सार्थक

4. “गुरु का ज्ञान अमृत समान, जो जीवन को बनाए महान।” मतलब गुरु द्वारा दिया गया ज्ञान हमारे जीवन को समृद्ध और सार्थक बनाता है.

5. “गुरु की सीख एक खजाना, जो हर मुश्किल में आए काम।” मतलब गुरु की शिक्षाएं जीवन की हर चुनौती में हमारा साथ देती हैं.

6. “गुरु वह सागर है, जिसमें ज्ञान की नदियां समाती हैं। उनके बिना जीवन की नाव अधूरी है।” मतलब, गुरु ज्ञान का वह स्रोत हैं, जो हमें जीवन की हर परिस्थिति में संबल प्रदान करते हैं.

7. “गुरु का आशीर्वाद है वह शक्ति, जो हर बाधा को कर दे समाप्ति।” मतलब, गुरु का आशीर्वाद हमें हर कठिनाई से लड़ने की ताकत देता है.

पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!

गुरु-शिष्य परंपरा की प्रासंगिकताभारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व है. इसलिए आज आप गुरु पूर्णिमा पर गुरु या शिक्षक से मिलकर उनका आशीर्वाद लें. साथ ही गुरु पूजा और हवन का भी आयोजन कर सकते हैं. जिसमें गुरु के प्रति समर्पण और प्रार्थना की जाती है. आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.

guru purnima 2026 wishes, guru purnima message, gurupurnima wishes, guru purnima 2026 status, guru purnima date 2026, गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं, happy guru purnima 2026, गुरु पूर्णिमा 2026, गुरु पूर्णिमा क्यों मनाई जाती है, पूर्णिमा कब है, guru purnima 2026 quotes, guru purnima 2026 wishes in hindi

– भारत एक्सप्रेस

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

27 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago