तेज गर्मी से पड़ सकता है हार्ट अटैक
Summer Diseases: देश में गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है. इस मौसम में हीट स्ट्रोक की समस्या आम हो जाती है. बढ़ता पारा कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ा रहा है. ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि गर्मियों में सबसे बड़ी समस्या डिहाईड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी से होती है. इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है जो जानलेवा हो सकता है. डिहाइड्रेशन की समस्या लू की वजह से भी होती है, जिससे थकान, कमजोरी, बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती है.
गर्मी में शरीर का टेंपरेचर मेंटेन करने के लिए भी हार्ट को काफी मेहनत करनी पड़ती है. जिन लोगों को पहले से ही हार्ट डिजीज है उनमें हार्ट पर प्रेशर बढ़ने का खतरा बना रहता है. कुछ लोगों की रात के समय या सुबह उठने के दौरान हार्ट बीट भी बढ़ सकती है. अगर शरीर में ऐसा कोई लक्षण दिख रहा है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
एक्सपर्ट के अनुसार, गर्मियों में पेट खराब, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं होने लगती हैं. इसका कारण फूड पॉइजनिंग होता है. क्योंकि इस मौसम में खाना जल्दी खराब होता है और उनमें बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं, जिन्हें खाने से फूड पॉइजनिंग होती है. इसलिए बहुत देर तक रखा खाना न खाएं और स्ट्रीट फूड से भी बचें.
गर्मियों में टाइफाइड की समस्या भी हो सकती है. बच्चों में इसके ज्यादा मामले देखने को मिलते हैं. ये बीमारी खानपान की वजह से होती है. इस बीमारी में बुखार, सिरदर्द, उल्टी, दस्त और थकान जैसी समस्याएं होती हैं. कुछ समय में टाइफाइड के केस बढ़े भी हैं. ऐसे में स्ट्रीट फूड और बासी खाने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें:आज ही अपने आहार में शामिल करें देसी घी, सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद
गर्मी के मौसम में जो लू चलती है, वो आंखों की सेहत के लिए ठीक नहीं होती है. उससे इंफेक्शन का खतरा रहता है. यहां तक की तेज धूप से आंखों में कई खतरनाक समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए जब भी धूप में बाहर निकलें तो आंखों को बचाने के लिए चश्मा लगाएं. दिन में तीन से चार बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं.
गर्मी के मौसम में हार्ट डिजीज से बचने के लिए जरूरी है कि एकदम से तेज धूप में बाहर न जाएं. दोपहर 12 से 3 बजे के दौरान बाहर निकलने से बचाव करें दिन में कम से कम 2 लीटर पानी पीने की कोशिश करें और टाइट कपड़े न पहनें.
अगर आपको हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं या फिर बढ़ती गर्मी की वजह से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी तरह समस्या हो रही है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह कर लेना चाहिए. इसके अलावा जिन लोगों को डायबिटीज से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें भी डॉक्टर से एक बार इस बारे में बात कर लेनी चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…
SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…
Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…
Hibiscus Plant Care Coffee Fertilizer: गुड़हल के पौधे में फूल कम आ रहे हैं या…
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बीच आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों…