आस्था

Hanuman Ji: मंगलवार को पीपल और नारियल के इन उपायों से बनेंगे बिगड़े काम, करें इस मंत्र का जाप

Hanuman Ji: मंगलावर का दिन बजरंगबली का खास दिन माना जाता है. इस दिन बजरंग बली की पूजा पूरी श्रद्धा से करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है. वहीं इस दिन कुछ उपाय ऐसे हैं, जिन्हें अगर पूरे भक्ति भाव से किया जाए तो जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं. आइए देखते हैं हनुमान जी को किन उपायों से प्रसन्न कर सकते हैं.

पीपल के पत्ते का यह उपाय दूर करेगा आर्थिक तंगी

हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन पवनपुत्र को 11 पीपल के पत्ते अर्पित करें. इससे घर में चल रही आर्थिक तंगी दूर होती है. इस बात का जरूर ध्यान रखें कि ये पत्ते खंडित नहीं होने चाहिए.

पीपल के पत्तों की माला से होगा धन लाभ

मंगलवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद पीपल के 11 ऐसे पत्ते तोड़ लें, जो कहीं से भी कटे और फटे न हों. इसके बाद इन पत्तों में कुमकुम और चावल को गीला करते हुए उससे श्रीराम लिखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके बाद इन पत्तों की माला बनाते हुए हनुमान जी के मंदिर में जाकर उनको अर्पित करें. इससे आपके कामों में चली आ रही बाधा दूर होगी.

नारियल का उपाय करेगा मालामाल

इस उपाय को करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर एक नारियल लेते हुए उसे अपने सिर से 7 बार वार कर इसे हनुमान जी के सामने किसी पत्थर पर फोड़ दें. इससे आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे.

तुलसी के उपाय से पूरा होगा मनचाहा काम

हनुमान जी को तुलसी काफी प्रिय है. मंगलवार के दिन उनके चरणों में तुलसी के पत्ते पर सिंदूर से श्री राम लिखे. इसके बाद इसे हनुमान जी को अर्पित करें. इससे हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहेगी.

इसे भी पढ़ें: Shani Gochar 2023: 17 जनवरी को शनि देव करेंगे कुंभ राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा करियर और कारोबार में लाभ

मंगलवार के दिन इस मंत्र से मिलता है लाभ

मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने इस मंत्र को बैठकर इसका जाप करने के बाद अपनी मनोकामना उनसे कहें.

मंत्र ॐ हं हनुमते नम:.’ अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥ ॐ अंजनिसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो मारुति प्रचोदयात्।

Rohit Rai

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

27 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago