खेल

Swati Maliwal की ट्वीट के बाद एक्शन में पुलिस, दो पूर्व कप्तानों की बेटियों पर भद्दे कमेंट्स करने वालों की खैर नहीं

MS Dhoni-Virat Kohli Daughter: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी घटनाएं भी होती रहती हैं जो एक सभ्य समाज के लिए काफी अपमानजनक है. बावजूद इसके मानसिक दिवालियापन के शिकार लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तानों महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ भी ऐसा ही हुआ है. सोशल मीडिया पर धोनी और कोहली की बेटी को लेकर गंदे कमेंट किए गए हैं. इसे लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया है और शिकायत भी दर्ज कराई है. मालीवाल की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई है और आपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है.

मालीवाल की ट्वीट के बाद एक्शन में पुलिस
क्रिकेट स्टार्स की बेटियों पर भद्दे कमेंट्स के मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की ट्वीट और उनके द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद ही पुलिस हरकत में आई है और मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तफ्तीश जारी है. नोटिस मिलने के बाद स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने मामला दर्ज किया. स्वाति मालीवाल ने अपनी ट्वीट में लिखा था, “2 बड़े भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और एमएस धोनी की बेटियों की फोटो पर कुछ अकाउंट्स भद्दी टिप्पणी कर रहे हैं. 2 साल और 7 साल की बेटियों के लिए ऐसी घटिया बातें. अगर खिलाड़ी पसंद नहीं तो क्या उनकी बेटियों को गाली दोगे?” जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने ट्वीटर को नोटिस भेजा है और उन अकाउंट्स की जानकारी मांगी है जिससे धोनी और कोहली की बेटियों के खिलाफ अपशब्द कहे गए हैं.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli MS Dhoni Helicopter Shot: कोहली ने दिलाई माही की याद, लगाया हेलिकॉप्टर शॉट, वीडियो वायरल

कोहली ने शेयर की थी बेटी की तस्वीर
हाल ही में विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका का दूसरा जन्मदिन मनाया था. इस अवसर पर उन्होंने वामिका की तस्वीर अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की थी. इन्हीं तस्वीरों पर कुछ यूजर्स ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए भद्दे कमेंट्स किए थे.

अनुष्का और अथिया भी हो चुकी हैं ट्रोल
ये पहला मौका नहीं है जब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के परिजनों को ट्रोल किया गया है. के एल राहुल की खराब फॉर्म को लेकर उनकी मंगेतर और अभिनेता सुनील सेट्ठी की बेटी आथिया सेट्ठी हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रही हैं. वहीं विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को भी पूर्व में काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago