आस्था

हरिद्वार के दक्षिण काली मंदिर में बनेगा इतिहास! देश-विदेश के दिग्गज लेंगे स्वामी कैलाशानंद गिरी से ‘गुरु दीक्षा’

हरिद्वार का सुप्रसिद्ध दक्षिण काली मंदिर इस साल गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर सनातन परंपरा के एक ऐसे ऐतिहासिक और भव्य अध्याय का साक्षी बनने जा रहा है, जिसकी गूंज पूरे देश और दुनिया में सुनाई देगी. 29 तारीख को परम पूज्य आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज के श्रीचरणों में हजारों श्रद्धालु ‘गुरु दीक्षा’ ग्रहण करेंगे. श्रद्धालुओं के अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए इसे देश के सबसे बड़े और भव्य गुरु पूर्णिमा समारोहों में से एक माना जा रहा है.

राजनेता, उद्योगपति और विदेशियों का उमड़ेगा सैलाब

आचार्य महामंडलेश्वर जी के अन्तरराष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री शान्तनु शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक दीक्षा समारोह में आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ देश के कई बड़े उद्योगपति, दिग्गज राजनेता, आला अधिकारी और विदेश के कई महत्वपूर्ण लोग शामिल होने जा रहे हैं. ये सभी विशिष्ट अतिथियां 29 तारीख को पूज्य गुरुदेव से गुरु दीक्षा लेकर सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेंगे.

वैदिक मंत्रों की गूंज और ‘शिवमय’ माहौल

दक्षिण काली मंदिर परिसर में इस विराट महापर्व की तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं. देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार पहुंचने लगा है. पूरा परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्रपाठ, हवन और पूजन-अर्चन से गुंजायमान रहेगा. संत-महात्माओं, अखाड़ों के प्रतिनिधियों और धर्माचार्यों की पावन उपस्थिति इस पूरे वातावरण को पूरी तरह से भक्तिमय और ‘शिवमय’ बना देगी.

ये भी पढ़ें: लखीमपुर के बाबा लिलौटीनाथ मंदिर के तीर्थ में दिखा विशाल मगरमच्छ, सावन मेले से पहले बढ़ी श्रद्धालुओं की चिंता

राष्ट्रभक्ति और मानव कल्याण का महा-संकल्प

सनातन संस्कृति में गुरु को साक्षात ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान पूजनीय माना गया है. स्वामी कैलाशानंद गिरी जी महाराज लंबे समय से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, आध्यात्मिक जागरण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए निस्वार्थ भाव से समर्पित हैं. इस दिव्य अवसर पर वे अपने करकमलों से श्रद्धालुओं को गुरु मंत्र प्रदान करेंगे और उन्हें धर्म, साधना, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का एक बड़ा महा-संकल्प दिलाएंगे. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक अवसर पर हरिद्वार पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद लेने का विशेष आग्रह किया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago