उत्तर प्रदेश

‘मां मुझे मत डुबाओ…’ 3 बच्चों को बांधकर पानी में कूद गई कलयुगी मां, 2 बेटों की तड़पकर मौत, जानिए कैसे फरिश्ता बनकर बची 8 साल की बेटी

UP Crime:शुभम/आजमगढ़ :  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. सरायमीर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक मां ने अपने तीन मासूम बच्चों को साड़ी से बांधकर पोखरी में छलांग लगा दी. इस घटना में दो मासूम बेटों की मौत हो गई, जबकि आठ साल की बेटी ने अपनी सूझबूझ और साहस से खुद की जान बचा ली.

जनपद आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला (जयप्रदा) ने अपने तीन बच्चों को साड़ी से बांधकर पोखरी में छलांग लगा दी. इस हादसे में दो और तीन साल के दो मासूम बेटों की डूबने से मौत हो गई. वहीं, आठ साल की बेटी मानवी ने हिम्मत दिखाते हुए साड़ी का बंधन खोला और बाहर निकलकर गांव पहुंची. ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महिला को बचाया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

दवा दिलाने के बहाने घर से निकली थी महिला (Saraimeer Azamgarh accident)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के करछा गांव की रहने वाली जयप्रदा (पत्नी बिंदलेश यादव) अपने तीन बच्चों को दवा दिलाने का बहाना बनाकर घर से निकली थीं. वह सरायमीर कस्बे में स्थित वी-मार्ट के पीछे एक पोखरी के पास पहुंचीं. वहां उन्होंने अपनी साड़ी से तीनों बच्चों को बांधा और सीधे पोखरी में छलांग लगा दी.

8 साल की बेटी ने ऐसे बचाई अपनी जान (brave child saves life)

पानी में गिरते ही आठ वर्षीय बेटी मानवी ने हिम्मत नहीं हारी. उसने किसी तरह साड़ी का बंधन खोला और तैरकर पानी से बाहर निकल आई. इसके बाद वह करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई. बच्ची की बात सुनते ही परिजनों और ग्रामीणों के होश उड़ गए और वे तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े.

पुलिस जांच में जुटी (Azamgarh police investigation)

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो वर्षीय राघव और तीन वर्षीय कृष्ण की डूबने से सांसें थम चुकी थीं. ग्रामीणों ने पोखरी में डूबी महिला को बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मासूम बच्चों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में घटना का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है. पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- बर्थडे पार्टी के बाद युवक की हत्या! जंगल में मिला रजत का शव, तीन दोस्त हिरासत में

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

41 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

1 hour ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago