आस्था

हिंदू नववर्ष आज से शुरू, विक्रम संवत 2081 इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली; होगा अकूत धन लाभ

Hindu Nav Varsh Rashifal: हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2081 की शुरुआत आज से हो रही है. सनातन परंपरा के मुताबिक, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. ब्रह्म पुराण में इस बात का जिक्र मिलता है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी. चैत्र प्रतिपदा के दिन देश के कई राज्यों में उगादी, गुड़ी पर्वा और नवरात्रि जैसे पर्व मनाए जाते हैं. ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से भी यह हिंदू नववर्ष 2081 खास है. हिंदू नया साल किन राशियों के लिए भाग्यशली रहने वाला है ? जानिए.

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हिंदू नववर्ष 2081 वृषभ राशि के लिए खास है. शुभ ग्रहों के प्रभाव से करियर में जबरदस्त उन्नति होगी. अच्छा नौकरी मिलने का प्रबल योग है. आदमनी में खूब इजाफा होगा. बिजनेस करने वालों के लिए भी हिंदू नववर्ष मंगलकारी है. इस साल व्यापार में जमकर आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा. इसके अलावा हिंदू नववर्ष में भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे. दुकान, वाहन या मकान की खरीदारी का योग बनेगा.

मिथुन राशि

हिंदू नववर्ष में मिथुन राशि वालों की दैनिक आमदनी बढ़ेगी. इस साल बिजनेस में जो भी निवेश करेंगे, उसका जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करेंगे. बैंक बैलेंस बढ़ेगा. नए साल में घर-परिवार खुशहाल नजर आएगा. इसके अलावा अनावश्यक तनाव से मुक्ति मिलेगी. रिश्तेदार और दोस्तों से संबंधों में मधुरता आएगी.

धनु राशि

हिंदू नववर्ष आर्थिक उन्नति के लिए खास माना जा रहा है. इस साल धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में आर्थिक उन्नति के कई शुभ अवसर मिलेंगे. आमदनी के कई नए साधन बनेंगे. अगर लंबे समय से किसी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो उससे निजात मिलेगी. नए साल में आत्मविश्वास बढ़ेगा.

हिंदू नववर्ष के राजा चंद्रमा तो मंत्री शनि

हिंदू नववर्ष में हर साल राजा और मंत्री निर्धारित किया जाता है. नववर्ष का राजा वार (दिन) से तय किया जाता है. यानी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर जो दिन पड़ता है, वह दिन नववर्ष का राजा होता है. हिंदू नववर्ष की शुरुआत मंगलवार से हो रही है. ऐसे में मंगल ग्रह हिंदू नववर्ष का राजा है. जबकि, नववर्ष का मंत्री शनि है.

हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2081) के उपाय

सनातन नववर्ष के पहले दिन यानी आज घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाना चाहिए. इस दिन ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है. इसके अलावा इस दिन अपने इष्ट देव की विधिवत उपासना करें. साथ ही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें. इस दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ स्वास्तिक का चिह्न बनाएं.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में इस ‘राजयोग’ से खुलेगा 3 राशि वालों की किस्मत का ताला

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरत्रि में रखते हैं व्रत तो भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, नहीं मिलता है पूजा का फल

Dipesh Thakur

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

7 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

19 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

32 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

45 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

51 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

1 hour ago