लाइफस्टाइल

गर्मियों से बचने के लिए रामबाण है ये देसी शरबत, शरीर को अंदर से रखती है हाइड्रेट, जानें इसे बनाने के तरीका

Sattu Benefits: गर्मियों ने दस्तक दे दी है. ऐसे में अगर आप कोई ऐसे ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं जो आपके शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें और आपको हेल्दी बनाए तो सत्तू से बेहतर विकल्प हो ही नहीं सकता. सत्तू को आप प्रोटीन शेक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इतना ही नहीं चिलचिलाती धूप में अगर आप डीहाइड्रेट महसूस कर रहे हैं तो सत्तू का शरबत आपको काफी राहत दे सकता है. वैसे तो सत्तू बिहार का देसी ड्रिंक रहा है. खासतौर पर गर्मी के मौसम में इसका ठंडा शरबत पीना हर कोई पसंद करता है. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है सत्तू का शरबत बनाने का तरीका और इससे मिलने वाले फायदे.

गर्मी में सत्तू पीने के फायदे

गर्मियों में लोग कुछ ऐसे ड्रिंक की तलाश करते हैं जो उनके शरीर को हाइड्रेट रखें और साथ ही साथ प्रोटीन भी मिले. गर्मियों में सत्तू  का सेवन करने से लू और डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती. सत्तू शरबत पीने से पेट भी ठंडा रहता है.

मोटापा करे दूर

गर्मियों में लोग पेट को ठंडा रखने के लिए मार्केट में मिलने वाले जूस या फिर रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स की तलाश करते हैं. लेकिन ये आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में अगर आप सत्तू का शरबत पीए तो ये आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रहता है. सत्तू वजन कम करने के लिए मददगार साबित होता है.

डाइजेशन के लिए अच्‍छा

अगर आपको डाइजेशन की समस्या रहती है तो आप सत्तू को डाइट में शामिल कर सकते हैं. सत्तू आपके शरीर में फाइबर की समस्या और कब्ज से निजात दिलाने में काफी मदद करता है.

ये भी पढ़ें:Coconut Rabri Recipe: घर पर डेजर्ट में बनाएं यह स्वादिष्ट नारियल रबड़ी, जानें रेसिपी

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपके लिए चना या जौ का बना सत्‍तू काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आप इसमें चीनी की बजाय नमक मिलाकर इसे किसी भी समय सेवन कर सकते हैं.

ये है सत्तू बनाने का तरीका

अगर आप गर्मी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप सत्तू का शरबत अपने घर पर भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले सत्तू को ठंडे पानी में डालकर शरबत के टेक्सचर में घोल लें, ध्यान रखें कि सत्तू की गुठलियां न बनें. इसके बाद पुदीना के पत्तों और हरी मिर्च को धोकर बारीक काटकर मिला दें. अब इसमें नींबू का रस, नमक, जीरा का पाउडर डालकर मिलाएं. गिलास में एक आइस क्यूब डालकर ठंडा-ठंडा सत्तू का शरबत पुदीना की पत्तियों से गार्निश कर सर्व करें.

सत्तू पीते समय ध्यान रखें ये बात

सत्तू काफी भारी होता है, इसलिए इसे पानी के साथ लेने से पचाने में आसानी होती है, लेकिन दूध के साथ इसका सेवन करने से बचना चाहिए. वहीं एक दिन में करीब 100 ग्राम सत्तू लेना काफी होता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

6 seconds ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

20 minutes ago

Gold-Silver Price: सोने-चांदी का भाव फिर से हुआ धड़ाम! खरीदने से पहले जान लें आज कितना है भाव?

कमजोर वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली के चलते आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट…

25 minutes ago

FD पूरी हो गई लेकिन नहीं निकाला पैसा? जानिए 10 साल पुराने डिपॉजिट पर कितना मिलता है ब्याज

FD Maturity Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) मैच्योर होने के बाद अगर आप लंबे समय तक…

26 minutes ago

‘17% आबादी, 3% से कम उत्सर्जन… फिर भी निशाना भारत?’ जानिए बर्लिन में क्यों भड़के पीयूष गोयल

Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…

50 minutes ago

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

1 hour ago