खेल

इमरान ताहिर ने 44 साल की उम्र में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने चौथे गेंदबाज

Imran Tahir New Record: साउथ अफ्रीका के अनुभवी गेंदबाज इमरान ताहिर ने नया कीर्तिमान रच दिया है. 44 साल की उम्र में उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया है. वह ऐसा कारनामा करने वाले वर्ल्ड के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. मंगलवार को बांग्लादेश प्रीमियर लीग में रंगपुर राइडर्स के लिए खेलते हुए साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज ने ये उपलब्धि हासिल की. इमरान ताहिर ने इस मैच में 5 विकेट झटके.

टी20 में 500 प्लस विकेट लेने वाले गेंदबाज

इमरान ताहिर ने अब तक 404 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 502 विकेट हो गए हैं. उनसे पहले 500 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के इस क्लब में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो, सुनील नारायण और अफगानिस्तान के ऑलराउंडर राशिद खान ये कारनामा कर चुके हैं. ड्वेन ब्रावो के नाम 571 टी20 मैचों में 624 विकेट दर्ज है. वहीं राशिद खान अब तक 410 टी20 मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 556 विकेट दर्ज है. जबकि कैरेबियाई दिग्गज सुनील नारायण के नाम 492 टी20 मैचों में 532 विकेट दर्ज है.

इमरान ताहिर ने की शानदार गेंदबाजी

इमरान ताहिर ने 44 साल की उम्र में टी20 क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर यह साबित कर दिया है कि उनके लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है. वह 44 साल की उम्र में भी टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं. बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 30वें मैच में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट झटके और अपनी टीम को जीत दिलाई. रंगपुर राइडर्स ने इस मुकाबले में खुलना टाइगर्स को 78 रनों से शिकस्त दी.

शाकिब और मेहंदी हसन मिराज ने की तूफानी बल्लेबाजी

रंगपुर राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी की और खुलना टाइगर्स को 220 रनों का टारगेट दिया था. रंगपुर की ओर से शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने तूफानी पारी खेली. शाकिब ने 31 गेंदों में 6 छक्के और 6 चौके की मदद से 69 रनों की पारी खेली. वहीं मेहदी हसन ने 6 चौके और 4 छक्के जड़े. इसके अलावा कप्तान नुरुल हसन ने 13 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी खुलना टाइगर्स की टीम 18.2 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई.

ये भी पढ़ें- 

IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में राहुल-अय्यर की कमी पूरी करेंगे रविंद्र जडेजा, कोच और कप्तान ने तय की जिम्मेदारी!

BAN vs SL: श्रीलंका के खिलाफ T20 और ODI सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को दी गई टीम की कमान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago