आस्था

Surya dev: सूर्य देव को खुश करना है तो रविवार के दिन इन चीजों से करें परहेज

Surya dev: सूर्यदेव को शुभ ग्रहों की श्रेणी में रखा जाता है. माना जाता है इनकी कृपा से जातक का करियर आकाश की बुलंदियों को छूता है. वहीं इनके कुंडली में सही स्थिति में न रहने पर तमाम तरह की परेशानियां भी आती है.

सूर्य आत्मा, इच्छा-शक्ति, प्रसिद्धि, ताकत, साहस, सत्ता, पिता और परोपकार के कारक हैं. इनके मजबूत होने पर इस तरह के सुखों में वृद्धि होती है. इसलिए लोग सुबह के समय सूर्य देव को जल देकर इन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं. इसके अलावा आप चाहें तो सूर्यदेव के दिन अपने भोजन में कुछ बातों का ख्याल रखते हुए इन्हें प्रसन्न कर सकते हैं.

रविवार को सूर्यदेव का खास दिन माना जाता है. इस दिन इनकी विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए ज्योतिष में कुछ उपाय बताएं गए हैं. इसके लिए आपको अपने भोजन में कुछ चीजों को शामिल करने से बचना चाहिए.

मसूर की दाल

मसूर को सूर्य देव को चढ़ाने पर इसके विपरीत फल देखने को मिलते हैं. माना जाता है कि इसमें पाए जाने वाले तत्व सूर्य देव को पसंद नहीं हैं.

लाल साग को खाने से बचें

लाल साग को भोजन के रूप में बहुत सही नहीं माना गया है. इसे वैष्णव धर्म में मृत्यु से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए रविवार को भी इसे खाने से बचना चाहिए.

लहसुन और प्याज

लहसुन और प्याज की उत्पत्ति राहु और केतु से मानी जाती है. ये दोनों ग्रह अशुभ ग्रह की श्रेणी में आते हैं. माना जाता है कि इनका सूर्यदेव से छत्तीस का आंकड़ा है. राहु की महादशा या केतु की महादशा में सूर्य की अंतर्दशा आने पर भी इसके सेवन से बचना चाहिए. इसके काफी विपरीत परिणाम मिलते हैं.

इसे भी पढ़ें: Sundarkand And Hanuman ji: सुंदरकांड के पाठ से भागेगें भूत-प्रेत, शनि के प्रकोप से बचाएंगे हनुमान जी

नमक का करें त्याग

माना जाता है कि नमक का सेवन यदि आप रविवार के दिन नहीं करते तो आपको जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं. इसलिए रविवार के दिन इन्हें खाने से बचना चाहिए. लेकिन सेहत का ध्यान रखते हुए.

मांसाहार से बना लें दूरी

वैसे तो सभी दिनों में मांसाहार के सेवन से परहेज करना चाहिए, लेकिन यदि कुंडली में सूर्य कमजोर हैं तो रविवार के दिन खासतौर पर मांसाहार से दूरी बनाकर रखें. इसके अलावा मदिरा से भी दूर रहें.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

8 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

10 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

13 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

23 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

23 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

24 minutes ago