खेल

IND vs BAN: बिना बताए बदली फ्लाइट, खाना तक नहीं दिया…बुरे बर्ताव पर एयरलाइन पर Deepak Chahar का फूटा गुस्सा

Deepak Chahar IND vs BAN Series: भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शनिवार को दावा किया कि जब वह न्यूजीलैंड से ढाका जा रहे थे तो मलयेशियाई एयरलाइंस ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया है. चाहर रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश में भारतीय टीम में शामिल होने जा रहे थे और इस दौरान उनके साथ ये घटना घटी. खुद चाहर ने सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है.

दीपक चाहर का एयरलाइन पर फूटा गुस्सा

इस स्टार क्रिकेटर ने ट्ववीट किया. उन्होंने बताया कि वह मलेशियाई एयरलाइंस से ढाका पहुंचे हैं. चाहर ने कहा ‘मलेशिया एयरलाइंस @MAS के साथ यात्रा करने का एक बुरा अनुभव था. पहले उन्होंने हमें बताए बिना हमारी फ्लाइट बदल दी, और तो और बिजनेस क्लास में खाना तक नहीं दिया. हम अब पिछले 24 घंटे से अपने सामान का इंतजार कर रहे हैं. सोचने वाली बात है हमें कल एक मैच खेलना है.’

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: मोहम्मद शमी टीम इंडिया से बाहर, ‘जम्मू एक्सप्रेस’ को मिली एंट्री… ये है वजह

एयरलाइन ने मांगी माफी

चाहर के इस ट्वीट के बाद मलेशिया एयरलाइंस भी हरकत में आई और एयरलाइंस ने भारतीय क्रिकेटर से मांफी भी मांगी. हालांकि चाहर का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ. दरअसल, मलेशिया एयरलाइंस ने चाहर को शिकायत दर्ज करने के लिए एक लिंक भेजा लेकिन क्रिकेटर का कहना है कि यह लिंक खुल नहीं रहा है. इसके बाद मलेशिया एयरलाइंस ने ट्विटर पर जवाब दिया, परिचालन, मौसम संबंधी और तकनीकी कारणों से ऐसा हो सकता है. हम असुविधा के लिए क्षमा प्रार्थी हैं.

टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें

मैट से एक दिन पहले मोहम्मद शमी के टीम से बाहर होने पर टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. पहले ही जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टीम से लंबे समय से बाहर हैं, और अब शमी की कमी टीम इंडिया को मुश्किल में डाल सकती है. ऐसे में दीपक चाहर इस सीरीज में मुख्य खिलाड़ी भी हो सकते हैं. क्योंकि वो गेंद और बल्ले दोनों से अपना दमखम दिखा सकते है.

बांग्लादेश में वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (C), लोकेश राहुल (VC), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (WK), ईशान किशन (WK), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर और कुलदीप सेन

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

3 minutes ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

19 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

31 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

44 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

46 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

50 minutes ago