आस्था

Serpentine-Stone: इस रत्न से पाएं पितृदोष से मुक्ति, सांप के जहर को करता है बेअसर

serpentine-stone: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व है. एक और जहां अलग-अलग ग्रह की कुंडली में स्थिति अनुसार रत्न धारण करने की सलाह ज्योतिषियों द्वारा दी जाती है वहीं यह भी देखने में आता है कि कुंडली में कई तरह के दोषों को दूर करने के लिए भी रत्न बेहद कारगर हैं. प्रमुख रत्नों के अलावा कई तरह के उप रत्न भी होते हैं.
आमतौर पर कुछ रत्न बड़ी आसानी से मिल जाते हैं तो कुछ बड़े ही दुर्लभ होते हैं. इस तरह के रत्नों को खोजना बड़ा ही मुश्किल होता है. ऐसा ही एक रत्न है सरपेंटाइन. इसे जहरमोहरा भी कहा जाता है. जैसा कि इसका नाम है उसी अनुसार इसके प्रभाव से सांप का जहर भी मध्यम पड़ जाता है.

इसके अलावा माना जाता है कि यह रत्न कई तरह के औषधिय गुणों से भरपूर है. तंत्र मंत्र के जानकार बताते हैं कि इसका उपयोग कई तरह की आध्यात्मिक साधना में भी किया जाता है, जिनमें कुछ लोग इसे कुंडलिनी साधना के दौरान भी धारण करते हैं. इसे आप अष्ट धातु की अंगूठी में या माला के रूप में भी धारण कर सकते हैं. अगर आप इसे गले में पहन रहे हैं तो इसे किसी पीले धागे में बांधकर ही पहनें. इस दौरान शुद्धता का विशेष ख्याल रखें.

कैसा दिखता है जहर मोहरा

सरपेंटाइन के निर्माण में मुख्य रूप से लोहा, सिलिकेट्स, जस्ता, एल्युमिनियम और मैंगनीज के सिलिकेट्स होते हैं. इस कारण यह कई रंग का होता है. बात करें कि यह कैसा दिखता है तो इसका रंग हल्का सफेद, पीला और हरे रंग का मिश्रण होता है.

जहर मोहरा का प्रभाव

जिन लोगों की कुंडली में पितृदोष के दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं, उनके लिए यह रत्न काफी फायदेमंद है, लाख कोशिशों के बावजूद भी यदि आप पितृदोष को दूर नहीं कर पा रहे हैं तो एक बार इसे आजमा कर देखें. मात्र धारण करने के कुछ दिनों बाद ही इसके परिणाम सामने आने लगते हैं. इसके अलावा यह इंसान की मानसिक क्षमता का विकास भी करता है. यूनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में इसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है.जहर मोहरा रत्न को भी धारण करने से पहले योग्य ज्योतिष से सलाह अवश्य लें.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago