आस्था

Janmashtami 2023 Date: 6 या 7 सितंबर कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ? जानें शुभ मुहूर्त और तिथि

Janmashtami 2023 Date: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हर साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार मनाया जाता है. इस तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था.  जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा निशिता काल यानी कि मध्यरात्रि में की जाती है. लेकिन इस वर्ष 2023 में जन्माष्टमी की तिथि को लेकर कुछ लोगों में असमंजस की स्थिति भी देखी जा रही है. 06 सितंबर या 07 सितंबर को जन्माष्टमी तिथि कब पड़ रही है? इसे लेकर भी लोगों में असमंजस की स्थिति देखी जा रही है. चूंकि जन्माष्टमी के त्योहार पर रोहिणी नक्षत्र की उपस्थिति भी देखी जाती है. इस कारण जन्माष्टमी की तारीख को लेकर संशय की स्थिति रहती है.

जाने कब है जन्माष्टमी

बता दें कि इस साल 6 सितंबर को दोपहर में 03 बजकर 37 मिनट पर भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी, जो कि अगले दिन 7 सितंबर को शाम 04 बजकर 14 मिनट तक रहेगी. वहीं उदयाति​थि के आधार पर जहां अष्टमी तिथि 7 सितंबर को पड़ रही है, वहीं उस तिथि पर रात्रि के समय रोहिणी नक्षत्र नहीं है.

रोहिणी नक्षत्र की गणना के अनुसार यह 6 सितंबर 2023 को सुबह 09 बजकर 20 मिनट से लेकर 7 सितंबर 2023 को सुबह 10 बजकर 25 मिनट रहेगी. रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि के अनुसार 6 सितंबर बुधवार को जन्माष्टमी का व्रत रखा जा सकता है. वहीं उसी रात को लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाना चाहिए.

लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मुहूर्त कब है?

भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप को ही लड्डू गोपाल कहा जाता हैं. जन्माष्टमी की रात्रि में लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया जाता है. इस साल लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त 6 सितंबर को रात में 11 बजकर 57 मिनट से मध्य रात्रि में 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.

इसे भी पढ़ें: Bhadrapada 2023: सावन के बाद भाद्रपद माह की शुरुआत, जानें इस माह भगवान विष्णु की उपासना और लड्डू गोपाल की स्थापना का महत्व

इस समय करें जन्माष्टमी के व्रत का पारण

जन्माष्टमी के दिन रात में 12 बजकर 42 मिनट पर तो 7 सितंबर को सुबह 06 बजकर 02 मिनट के बाद पारण किया जा सकता है. भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में भाद्रपद माह में घर पर लड्डू गोपाल की स्थापना करना अति उत्तम माना गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

39 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago