देश

Ghaziabad: चैंबर में खाना खा रहे वकील की गोली मारकर हत्या, चेहरे पर रूमाल बांधकर आए हमलावरों ने दिन-दहाड़े वारदात को अंजाम दिया

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद सदर तहसील में बुधवार को झकझोर देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया. यहां चैंम्बर में बैठकर खाना खा रहे एक वकील को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. दिन-दहाड़े हुई इस वारदात के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान अधिवक्ता मनोज चौधरी (मोनू) के तौर पर हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनोज के जीजा अमित डागर और जीजा के भाई नितिन डागर सहित एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया है.

संवाददाता ने बताया कि पुलिस वकील की हत्‍या की वारदात के गुनहगारों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है. कई आरोपियों को पकड़ लिया गया है, हालांकि अभी हत्या को लेकर पुलिस ने खुलासा नहीं किया है. माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में खुलासा करने के लिए पुलिस कुछ और वक्‍त लेगी, उसके बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में उसकी जानकारी देगी. दूसरी ओर, यूपी के ही हापुड़ जिले में वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर भी प्रदेश भर के वकील नाराज हैं और मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का मांग कर रहे है.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: गाजियाबाद कोर्ट में वकील की गोली मारकर हत्या, चेंबर में बैठकर खा रहे थे खाना, हमलावर फरार

चेंबर नंबर 95 की घटना, सिर में मारी गोली
प्रारंभिक पड़ताल में यह सामने आया है कि गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट क्षेत्र तहसील में वकील मनोज जब अपने चेंबर नंबर 95 में खाना खा रहे थे तो बंदूकधारी हमलावर अचानक वहां आ धमके. उन्‍होंने आते ही मनोज के सिर में गोली मार दी, इस घटना में मनोज चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई. हमलावर वहां से भाग गए. पुलिस को मनोज चौधरी का शव खून से लथपथ अवस्था में मिला.

— भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘बस्तर में आपका स्वागत है…’, सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के दौरे पर जताई गहरी खुशी

पीएम मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर का दौरा किया है,…

11 minutes ago

सेठ हो तो ऐसा! पूजा की थाली में नोट सजाकर कर्मचारियों को थमा दिए एक-एक लाख रुपये, देखें वायरल VIDEO

Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…

51 minutes ago

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

1 hour ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

1 hour ago