आस्था

जन्माष्टमी के दिन बांके बिहारी मंदिर का क्या रहेगा शेड्यूल, दर्शन-पूजन, आरती और भोग का समय; जानें

Janmashtami 2024 Banke Bihari Mandir: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में साल में एक बार होने वाली मंगला आरती को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है. बांकेबिहारी मंदिर प्रशासन के अनुसार जन्माष्टमी के दिन यानी 27 अगस्त को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर मंदिर के कपाट खुलेंगे. मंदिर के कपाट खुलने के बाद 7 बजकर 55 मिनट पर श्रृंगार आरती की जाएगी. इसके बाद 11 बजकर 55 मिनट पर राजभोग आरती का कार्यक्रम होगा. राजभोग आरती के बाद मंदिर का पर्दा बंद कर दिया जाएगा.

मंगला आरती और महाभिषेक का समय

बता दें कि शाम 5 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजकर 30 मिनट तक भक्त भगवान के दर्शन कर सकते हैं. रात 9 बजकर 25 मिनट पर शयनभोग आरती होगी. इसके बाद रात 12 बजे यानी मध्य रात्रि में ठाकुरजी का महाभिषेक होगा. फिर, 28 अगस्त को रात 1 बजकर 45 मिनट पर मंदिर के कपाट खुलेंगे और 1 बजकर 55 मिनट पर मंगला आरती होगी. भक्त, मंगला आरती के बाद रात 2 बजे से सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर भगवान के दर्शन कर सकेंगे. बुधवार, 28 अगस्त को रात सुबह 7 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजे तक नंदोत्सव मनाया जाएगा. जानकारी रहे कि मंदिर प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तों से समय सारिणी के अनुसार ही दर्शन के लिए आने की अपील की है.

जन्माष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद (भादो) मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत 26 अगस्त को रखा जाएगा. इस्कॉन, द्वारिकाधीश मंदिर और ब्रज क्षेत्र में जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी. जबकि, बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव 27 अगस्त को मनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन के दिन इन 3 चीजों से लगाएं भाई के माथे पर तिलक, दिन-रात होगी तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago