पैरा शटलर प्रमोद भगत
टोक्यो पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता पैरा-शटलर प्रमोद भगत को डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद 18 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है. वो अब पेरिस पैरालंपिक का हिस्सा नहीं होंगे. विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
BWF ने एक बयान में बताया, “बैडमिंटन विश्व महासंघ (BWF) पुष्टि करता है कि भारत के टोक्यो 2020 पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत को 18 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है. वह पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में भाग नहीं लेंगे.”
BWF ने कहा कि कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने भगत को 12 महीनों के भीतर तीन बार अपने ठिकाने के बारे में जानकारी नहीं देने के लिए BWF डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया.
SL3 श्रेणी (इस श्रेणी के एथलीट को निचले अंगों में कमजोरी और संतुलन की समस्या होती है) में प्रतिस्पर्धा करने वाले भगत ने इस निर्णय के विरुद्ध CAS में अपील की, लेकिन CAS ने निर्णय को बरकरार रखते हुए निलंबन की पुष्टि की.
इस साल की शुरुआत में भगत ने थाईलैंड में BWF पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा था. इस जीत ने न केवल उन्हें BWF पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले पैरा-एथलीट बना दिया, बल्कि विश्व चैंपियनशिप में चीनी लिन डैन के पांच खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी भी की.
उन्होंने 2009, 2015, 2019, 2022 और 2024 में स्वर्ण पदक जीते हैं. इन तीन लगातार स्वर्ण पदकों के साथ उनके पदकों की संख्या 14 हो गई है, जिसमें सभी श्रेणियों में छह स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदक शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- खेलों के अलावा पेरिस ओलंपिक में बना एक अनोखा रिकॉर्ड, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…
Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…
Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए निष्कासित…
त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…
IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…
Barack Obama Criticizes Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओहायो की रैली में…