(प्रतीकात्मक तस्वीर)
इन दोनों हार्ट अटैक के मामले ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. आम जनमानस में हार्ट अटैक चर्चा का विषय बना रहता है. देखते-देखते लोगों की हार्ट अटैक से जान चली जा रही है.
ऐसे में हार्ट अटैक से जुड़ा एक आंकड़ा गुजरात से सामने आया है. यहां जनवरी से जुलाई बीच हार्ट अटैैक के 47,180 मामले दर्ज किए गए. इसके मुताबिक प्रतिदिन 223 और प्रति घंटे 9 लोग दिल के इसका शिकार हो रहे हैं.
आपातकालीन सेवा 108 से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले साल हार्ट अटैक के 40,258 केस दर्ज हुए थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 47,180 हो गई है. इस प्रकार पिछले साल की तुलना में 17 फीसदी मामले ज्यादा आए हैं.
गुजरात में हार्ट अटैक के सबसे ज्यादा मामले राज्य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में आए हैं. यहां प्रतिदिन 66 लोग इससे पीड़ित हो रहे हैं. पिछले सात महीने में अहमदाबाद में तकरीबन 13,906 लोगों ने हार्ट अटैक का सामना किया है. हैरानी की बात तो यह है हार्ट अटैक का शिकार होने वाले ज्यादातर मरीज 40 से कम उम्र के हैं, जो डॉक्टरों के लिए भी चिंता का विषय है.
ये भी पढ़ें: आपराधिक मामलों में जेल में बंद PFI सदस्यों के मकान मालिक को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
108 स्वास्थ्य व्यवस्था सेवा से जुड़े डाॅक्टर विकास का कहना है कि हमारे पास 803 एंबुलेंस की फ्लीट है. हमारे काल सेंटर में प्रतिदिन 10 हजार काल मिलते है. इसमें चार हजार इमरजेंसी मामला होता है. अभी तक गुजरात सरकार के हेल्थ काल का फायदा एक करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला है.
उन्होने कहा कि दुर्घटना के कारण हम लोगों के पास इमरजेंसी रहती है. आपातकालीन 108 स्वास्थ्य व्यवस्था लोगों के लिए बहुत सहायक है. ग्रामीण इलाकों में 17 मिनट के अंदर, वहीं अर्बन एरिया में आठ से दस मिनट में लोगों को इसका लाभ मिलता है.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…