आस्था

जन्माष्टमी 2026: बिहार के उस जलप्रपात की कहानी जहां कान्हा ने की थी जलक्रीड़ा, जानिए कैसे पहुंचे ककोलत

Janmashtami 2026: दुनियाभर में 4 सितंबर को भगवान के ‘श्रीकृष्ण’ अवतार का प्राकट्य दिवस मनाया जाएगा. ‘श्रीकृष्ण’ 5 हजार साल से भी पहले पृथ्वी पर हम इंसानों जैसी देह में प्रकट हुए थे. उन्होंने ब्रजभूमि में अनेक स्थलों पर लीलाएं कीं. भारत भूमि में वे जहां-जहां गए, वहीं समाज ने उनकी पूजा-याचना की. बिहार में भी ‘श्रीकृष्ण’ से जुड़ी एक ऐतिहासिक मान्यता है. बिहार का ककोलत जलप्रपात ऐसा बताया जाता है, जहां ‘श्रीकृष्ण’ स्नान करते थे.

यदि आप इन दिनों प्राकृतिक ठंडक और सुकून की तलाश में पर्यटक प्राकृतिक स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं, तो ककोलत जलप्रपात के नीचे नहा सकते हैं. यहां गर्मी में भी ठंडक का अहसास होता है. यहां का शीतल जल और प्राकृतिक नजारा लोगों को लुभाता है.

ठंडक और सुकून का मजा

ककोलत जलप्रपात न सिर्फ गर्मी से राहत देने वाला स्थल है, बल्कि प्रकृति प्रेमियों और इतिहास के शौकीनों के लिए भी आदर्श जगह है. अगर आप भीषण गर्मी से थक चुके हैं और ठंडक व सुकून की तलाश में हैं, तो नवादा का यह सुरम्य जलप्रपात आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. बिहार में ककोलत जलप्रपात तेजी से लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनता जा रहा है. गर्मियों में यहां पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं.

ककोलत जलप्रपात अपनी मनमोहक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. यह लगभग 160 फीट की ऊंचाई से गिरता है. झरने का पानी पूरे साल ठंडा और शीशे सा चमचमाता साफ रहता है, जो गर्मियों में पर्यटकों को खास आकर्षित करता है. झरने के चारों ओर हरी-भरी पहाड़ियां और घने जंगल इसे और भी आकर्षक बना देते हैं.

क्या है पौरामिक महत्व?

बिहार के नवादा में बसे ककोलत जलप्रपात का पौराणिक महत्व भी है. लोककथाओं के अनुसार, इस जलप्रपात का गहरा संबंध भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है. मान्यता है कि भगवान कृष्ण अपनी रानियों के साथ आते थे और यहां स्नान भी करते थे.

एक अन्य कथा के मुताबिक, त्रेता युग में एक राजा को एक ऋषि ने श्राप दे दिया था, जिसके कारण वह अजगर बनकर इसी जलप्रपात के पास रहने लगे. वनवास के दौरान जब पांडव वहां पहुंचे तो राजा का श्राप समाप्त हो गया. पांडवों ने घोषणा की कि जो कोई भी इस पवित्र जलप्रपात में स्नान करेगा, वह कभी भी सर्प योनि में जन्म नहीं लेगा. इन कथाओं के कारण यहां धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी जुड़ गया है.

तीन दिवसीय बड़े मेले का आयोजन

पर्यटन स्थल होने के अलावा, यहां चैत संक्रांति और बिषुआ पर्व के मौके पर तीन दिवसीय बड़ा मेला भी लगता है. इस धार्मिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलप्रपात में स्नान करने आते हैं.

बिहार सरकार के जल, वन एवं पर्यावरण विभाग के अनुसार, ककोलत जलप्रपात अपनी शीतल जलधारा और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है. यह बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार है. गर्मियों में यहां घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है.

कैसे पहुंचे ककोलत जलप्रपात?

ककोलत जलप्रपात पहुंचना काफी सुगम है. यहां हवाई मार्ग से जाने के लिए निकटतम एयरपोर्ट गया और पटना हैं. दोनों जगहों से देश के प्रमुख शहरों के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं. वहीं, रेल मार्ग से नवादा लखीसराय, बख्तियारपुर और गया रेलवे स्टेशन से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है. सड़क मार्ग से नवादा पटना, गया और कोलकाता से सड़क मार्ग से जुड़ा है. ककोलत जलप्रपात नवादा बस स्टैंड से एनएच-31 पर फतेहपुर मोड़ और अकबरपुर ब्लॉक होते हुए करीब 43 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

यह भी पढ़ें: चाणूर और मुष्टिक कौन थे? जिन्होंने श्रीकृष्ण और बलराम पर किया हमला – लेकिन मिनटों में जान से हाथ धोना पड़ा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

1 minute ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

16 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

2 hours ago