Categories: आस्था

January Vrat 2023: साल के पहले महीने में पड़ रहे हैं ये व्रत, जानिए तिथी और महत्व

January Vrat 2023: नए साल 2023 के जनवरी महीने में पंचांग के अनुसार कई व्रत पड़ रहे हैं. वहीं 7 जनवरी से माघ मास की भी शुरुआत हो रही है. हिंदू धर्म में माना जाता है कि माघ मास के दौरान की जाने वाली पूजा-पाठ और स्नान आदि का विशेष फल मिलता है.

नए साल की शुरुआत में ही 2 जनवरी को पौष पुत्रदा एकादशी भी पड़ रही है. इसके अलावा आइए जानते हैं कि इस माह में धार्मिक महत्व के और कौन-कौन से  व्रत पड़ रहे हैं.

2 जनवरी को पौष पुत्रदा एकादशी (Putrada Ekadashi 2023)

मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. संतान की प्राप्ति के लिए इस दिन पूजा करने और व्रत रखने का विधान है. भगवान विष्णु की कृपा से व्रत रखने वालों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

4 जनवरी को प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2023)

इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है. प्रदोष व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ की कृपा से जीवन में चली आ रही परेशानियों का धीरे-धीरे समाधान निकलने लगता है. इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

इसे भी पढ़ें: Kanya Rashifal 2023: कन्या राशि वाले नए साल में शुरु कर सकते हैं यह काम, जानें कैसा रहेगा इनका भाग्य 

 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा (Paush Purnima 2023)

पौष पूर्णिमा का दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पड़ती है. इस बार यह तिथि 6 जनवरी को पड़ रही है. इस दिन व्रत रखने से मां लक्ष्मी की कृपा और चंद्रमा की पूजा करने से धन धान्य में वृद्धि होती है. इस दिन स्नान और दान करने का भी विशेष महत्व है.

21 जनवरी को माघ अमावस्या ( Magha Amavasya 2023)

माघ अमावस्या को ही मौनी अमावस्या भी कहा जाता है. हिंदू धर्म में इस दिन स्नान, दान और पितरों के तर्पण की विशेष मान्यता है. इसके अलावा ग्रह दोष संबंधी उपाय भी इस दिन किए जाते हैं.

इन व्रत के अलावा 10 जनवरी संकष्टी चतुर्थी तो 14 जनवरी को लोहड़ी और 15 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ रही है. वहीं 18 जनवरी को षटशिला एकादशी व्रत, 19 जनवरी को प्रदोष व्रत, 20 जनवरी को मासिक शिवरात्रि और  26 जनवरी को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा पड़ रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

मेले में आधी रात मचा बवाल, झगड़ा शांत कराने पहुंचे BJP नेता की मौत, एक युवक हिरासत में

Chandan Mandal Death: पश्चिम बंगाल के मालदा में कार्तिक पूजा के मेले में युवकों के…

5 minutes ago

मां की विदाई में पैतृक घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: पंचूर गांव में किए अंतिम दर्शन, शनिवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार

CM Yogi Adityanath: माता सावित्री देवी के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के…

7 minutes ago

सीएम सम्राट चौधरी का ‘Build in Bihar, Believe in Bihar’ मंत्र, 30 दिन में प्रस्ताव मंजूर न होने पर 31वें दिन अपने आप मिलेगी स्वीकृति

बिहार में 2.25 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ मुख्यमंत्री…

14 minutes ago

आतंक मचाने आ गया चक्रवात ‘आकवान’, पश्चिम बंगाल में नदियां और समुद्र उफान पर, मछुआरों पर लगा रोक

Cyclone Akvan: चक्रवात ‘आकवान’ के असर से दक्षिण 24 परगना और सुंदरबन में भारी बारिश…

31 minutes ago

जम्मू-कश्मीर: चुनौतियां और संघ’ का भव्य विमोचन: डॉ. नसीब अली बोले-“संघ को समझना आसान नहीं, उसके काम को समझने की ज़रूरत”

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में चाणक्य वार्ता प्रकाशन समूह द्वारा आयोजित समारोह में…

41 minutes ago

दिल्ली पहुंचते ही एक इच्छा पर लगा ब्रेक! सख्त वीजा शर्तों के बीच पाक मंत्री को किस बात की नहीं मिली इजाजत?

India-Pakistan Relations: केवल SCO बैठक तक सीमित रहेगा पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक का भारत दौरा,…

44 minutes ago