खेल

Asian Games 2023: दीपिका और हरिंदर की जोड़ी ने स्क्वाश में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, भारत की झोली में गिरा 20वां स्वर्ण पदक

भारत ने चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स के 12वें दिन यानी की गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए. जिसमें एक दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल संधू की जोड़ी ने स्क्वाश मिक्स्ड डबल्स इवेंट का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. ये भारत की झोली में गिरा 20वां गोल्ड मेडल है. और गुरुवार का दूसरा. भारत के नाम अब कुल 83 मेडल हो गए हैं.

मलेशिया को दी भारतीय जोड़ी ने दी शिकस्त

भारतीय जोड़ी ने 35 मिनट में मलेशिया की आइफ़ा बिनती आज़मान और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमाल पर 11-10, 11-10 से जीत हासिल की.

तीरंदाजी में भारत को मिला स्वर्ण पदक

वहीं गुरुवार को तीरंदाजी में भारत की काम्पाउंड महिला टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. भारत की ज्योति सुरेखा, अदिति गोपीचंद, परनीत कौर की टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे को 230-228 से हराया.

यह भी पढ़ें- ICC World Cup 2023: आज से शुरू हो रहा क्रिकेट का महाकुंभ, यहां जानें टूर्नामेंट के A से Z तक सभी जानकारी

टीम इंडिया ने 83 पदक अपने नाम किए हैं

भारत ने अभी तक का अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है. टीम इंडिया ने 83 पदक अपने नाम किए हैं, जिसमें से 20 गोल्ड मेडल हैं. इसके अलावा भारत की झोली में 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल हैं. आज इन खेलों का 12वां दिन है और आज कई मेडल आने की उम्मीद की जा रही है. भारत आज रेसलिंग, मुक्केबाजी में पदक जीत सकता है. वहीं हॉकी में भी पदक पक्का कर सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago