देश

NBT: कर्नाटक पुस्तक परिक्रमा का शुभारंभ हुआ, IAS ऑफिसर श्रीविद्या ने दिखाई हरी झंडी, 12 शहरों से गुजरेगी वैन

Karnataka News: नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (NBT) द्वारा आयोजित कर्नाटक पुस्तक परिक्रमा (25 जून से 7 अगस्त) का बेंगलुरु में मंगलवार (25 जून) को शुभारंभ किया गया. मल्लेश्वरम के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कर्नाटक की पंचायत राज आयुक्त आईएएस श्रीविद्या पीआई ने नेशनल बुक ट्रस्ट की सचल पुस्तक प्रदर्शनी वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

इस अवसर पर आईएएस श्रीविद्या ने नेशनल बुक ट्रस्ट के प्रयास की सराहना करते हुए कहा, ”यह सचल पुस्तक प्रदर्शनी ग्रामीण लोगों तक पुस्तकें पहुँचाने और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में पढ़ने की रुचि पैदा करने के लिए एक बहुत अच्छा प्रयास है.” उन्होंने इस पुस्तक परिक्रमा में भाग लेने के लिए सभी पंचायतों और उनमें शामिल स्कूलों में रूट मैप प्रसारित करने का आश्वासन भी दिया.

40 दिनों तक दौड़ेगी सचल पुस्तक प्रदर्शनी की वैन

सचल पुस्तक प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर प्रसिद्ध बाल साहित्यकार रामेंद्र कुमार भी मौजूद थे. बच्चों ने उनसे रचनात्मक ढंग से कथावाचन कैसे किया जाए, इसके गुर भी सीखे. ट्रस्‍ट की ओर से बताया गया है कि आगामी 40 दिनों में नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (NBT) की सचल पुस्तक प्रदर्शनी वेन बेंगलुरु से चलकर कर्नाटक के 12 शहरों से होकर गुजरेगी, जिसमें राम नगर, मांडया, मैसूर, कोडगु, हासन, चिकमंगलूर, शिवमोगा, दावणगेर, चित्रदुर्ग, तुमकुरु, चिक्कबल्लापुर और कोलार शामिल हैं.

दूर-दराज के क्षेत्रों में पाठकों तक पहुँचाएंगे पुस्तकें

नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (NBT) की टीम राज्‍य के 12 शहरों में विभिन्न स्थानों पर जाकर पुस्तकों और राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय के माध्यम से बच्चों और युवाओं को पुस्तकें पढ़ने और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी. नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (NBT) की यह सचल पुस्तक परिक्रमा भारत के दूर-दराज के स्थानों में पाठकों तक पुस्तकें पहुँचाने की एक पहल है, जिसमें स्कूली बच्चों, युवाओं, लेखकों और साहित्यप्रेमियों को जोड़ा जाता है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुस्तक-पठन और भाषा प्रोन्नयन को बढ़ावा देना है.

यह भी पढिए- हिमाचल पुस्तक परिक्रमा का शुभारंभ 21 जून से, 39 दिनों तक चलेगी यात्रा, नेशनल बुक ट्रस्ट कराएगा विशेष आयोजन

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

13 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

35 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

53 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

1 hour ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

2 hours ago