Bada Mangal 2025: ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. यह दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है और भक्त इस दिन विशेष पूजा-पाठ, व्रत और भक्ति करते हैं. खासकर उत्तर भारत में यह दिन बहुत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार के दिन प्रयागराज के प्रसिद्ध बंधवा हनुमान मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं. हर कोई बजरंगबली के दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहा था.
मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘जय-जय हनुमान’ के जयकारे गूंज रहे थे. भक्तों में तुलसी की माला, फूल, सिंदूर और लड्डुओं का भोग चढ़ाने के लिए होड़ लगी रही. मंदिर के अंदर और बाहर श्रद्धालु हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करते नजर आए. मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इस दिन सच्चे मन से बजरंगबली की उपासना करता है और उपवास रखता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
मंदिर में आए भक्त विवेक कुमार ने कहा, “आज के दिन का खास महत्व है. कहा जाता है कि आज के दिन यहां के दर्शन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. यहां लेटे हुए हनुमान जी की मूर्ति है, जिसके दर्शन करने से उनकी कृपा हमारे ऊपर बरसती है.”
ये भी पढ़ें: Shani Dev Ki Katha: शनि देव की कथा से मिलती हैं ये 5 अनूठी जीवन शिक्षाएं, जो बदल सकती हैं आपकी सोच
वहीं, भक्त शोभनाथ शर्मा ने कहा, “आज के दिन का विशेष महत्व होता है. इस दिन बजरंगबली की कृपा के लिए लोग उनकी पूजा करते हैं. उनकी कृपा पाने के लिए लोग सुबह-सुबह ही आ जाते हैं और उनके दर्शन करते हैं.”
इनके अलावा, भक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि यह ज्येष्ठ माह का दूसरा मंगलवार है और इस मंगलवार का विशेष महत्व यह है कि यहां पर जो भी भक्तगण मनोकामना लेकर आते हैं, बजरंगबली उन सभी की मनोकामना पूर्ण करते हैं. इस दिन हनुमान जी की विशेष कृपा भक्तों पर रहती है.
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम भी किए गए थे, ताकि दर्शन करने आए लोग सुरक्षित और आसानी से भगवान हनुमान के दर्शन कर सकें.
-भारत एक्सप्रेस
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…