आस्था

करवा चौथ पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Karwa Chauth 2024 Lucky Zodiac: करवा चौथ का व्रत इस साल रविवार, 20 अक्टूबर को रखा जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल करवा चौथ पर गजकेसरी योग, महालक्ष्मी योग और शश राजयोग का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है. इसके अलावा इस दिन बुधादित्य और समसप्तक योग का भी खास संयोग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों की मानें तो करवा चौथ पर ऐसा दुर्लभ संयोग सालों बाद बनने जा रहा है. करवा चौथ पर बनने वाले दुर्लभ संयोग किन राशियों को लाभ दे सकता है, आइए जानते हैं.

वृषभ राशि

करवा चौथ पर बनने वाले दुर्लभ संयोग वृषभ राशि के लिए विशेष शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. इस राशि से जुड़े लोगों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. छात्रों के लिए यह समय बेहद शुभ है. विवाहित जातकों की शादीशुदा जिंदगी में मिठाई आएगी. गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से आमदनी के साधन बढ़ेंगे. जबकि, महालक्ष्मी योग आर्थिक लाभ करा सकता है.

कन्या राशि

इस राशि के जातक को दुर्लभ योग के शुभ प्रभाव से धनधान्य की प्राप्ति होगी. आय के स्रोत बढ़ेंगे. संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा. शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आएगी. कोई बड़ा काम बनेगा. कारोबार में आर्थिक लाभ के कई संकेत हैं.

यह भी पढें: शरद पूर्णिमा पर चांदी की तरह चमकेगी इन 4 राशि वालों की तकदीर, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

तुला राशि

करवा चौथ के दिन बनने वाले शुभ योगों के प्रभाव से रुके हुए काम तेजी से बनते हुए नजर आएंगे. जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में खास लाभ प्राप्त होगा. इस दिन सुहागिन महिलाओं को जीवनसाथी का प्यार मिलेगा. कारोबार में आर्थिक संवृद्धि के योग बनेंगे.

धनु राशि

इस राशि के जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. करवा चौथ के दिन बनने वाले शुभ संयोग से आमदनी में इजाफा होगा. परिवार में माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. सेहत अच्छी रहेगी. कारोबार में मुनाफा प्राप्त होगा. आकस्मिक रूप से धन लाभ हो सकता है.

कुंभ राशि

निवेश करने वालों के लिए समय अनुकूल है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है. धार्मिक और समाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. इस दिन बनने वाले शुभ संयोग से जीवन में खुशहाली आएगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. बिजनेस में निवेश का लाभ मिलेगा. किसी पुराने साथी से आर्थिक लाभ हो सकता है.

यह भी पढें: दिवाली पर इन 6 राशि वालों को मिलेगा खुशियों का बोनस, धन के कारक शुक्र कराएंगे बंपर लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

12 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

33 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

34 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

38 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 hour ago