देश

अमेरिका से 104 भारतीयों का डिपोर्टेशन, मिलिट्री प्लेन से अमृतसर पहुंचे अवैध प्रवासी

अमेरिका द्वारा अवैध प्रवासी घोषित किए गए 104 भारतीयों का पहला जत्था अमेरिकी सैन्य विमान C-147 से भारत पहुंच चुका है. यह विमान अमृतसर एयरपोर्ट पर दोपहर 1:59 बजे लैंड हुआ, जहां स्थानीय प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थे.

अमेरिकी दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि इस प्लेन में 13 बच्चे, 79 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल हैं. इन 104 भारतीयों में से सबसे अधिक 33 लोग गुजरात से, 30 पंजाब से, 33 हरियाणा से, 3 महाराष्ट्र से, 3 उत्तर प्रदेश से और 2 चंडीगढ़ से हैं. खासतौर पर गुजरात के 33 प्रवासियों को एयरपोर्ट पर ही रोका गया है, जहां से उन्हें सीधे गुजरात भेजा जाएगा.

कैसे पकड़े गए थे ये भारतीय?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी भारतीय मेक्सिको-अमेरिका सीमा से पकड़े गए थे. बताया जा रहा है कि वे कानूनी तरीके से भारत से रवाना हुए थे, लेकिन डंकी रूट के जरिए अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, भारत में वापस लौटने के बाद इनकी गिरफ्तारी का कोई आधार नहीं है, क्योंकि इन्होंने भारतीय कानूनों का उल्लंघन नहीं किया है.

अमेरिका से सैन्य विमान से डिपोर्टेशन

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासियों को उनके मूल देश भेजने के लिए सैन्य विमानों का इस्तेमाल कर रहा है. इससे पहले ग्वाटेमाला, पेरू और होंडूरास के नागरिकों को भी इसी तरह वापस भेजा गया था. इस बार अमेरिका ने भारत के साथ मिलकर वहां अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ट्रंप प्रशासन ने टेक्सास के अल पासो और कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में हिरासत में रखे गए 5000 से अधिक अवैध प्रवासियों को उनके देशों में भेजने की योजना बनाई है.

18,000 अवैध भारतीय प्रवासियों की पहचान

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में लगभग 18,000 भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद, अमेरिका और भारत के बीच इस मुद्दे पर गहन चर्चा हुई है. हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर अवैध प्रवासियों की समस्या पर समाधान निकालने की इच्छा जताई थी.

अब तक का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन प्रोग्राम

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े डिपोर्टेशन प्रोग्राम की शुरुआत की है. इसके तहत अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को उनके मूल देश भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. भारत और अमेरिका के बीच इस मुद्दे पर सहमति बनने के बाद, भारतीय प्रवासियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है. यह पहला जत्था अमृतसर पहुंच चुका है, लेकिन आने वाले दिनों में और भी भारतीयों की वापसी संभव है.

-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

2 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

15 minutes ago

नमाज वाले खास हरे रेल डिब्बे! भारत में किसके हो रहे हैं तैयार? जानें 915 करोड़ की डील

Indian Railway News: भारत के कपूरथला में नमाज रूम और मजबूत छत वाले हरे रंग…

41 minutes ago

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

48 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

58 minutes ago