आस्था

Thumb Palmistry: दूसरों को अंगूठा दिखाने से बचें, बता सकता है आपके राज

Palmistry: जिस तरह आपके शरीर की बनावट से बहुत कुछ जाना जा सकता है. उसी तरह हाथ की उंगलियों के अलावा हाथ के अंगूठे से भी आपके स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. आखिर अंगूठे की अलग-अलग बनावट और आकार के अनुसार कैसा रहता है व्यक्ति का स्वभाव? आइए जानते हैं.

लचकदार अंगूठा बताता है यह

कुछ लोग अपने अंगूठे को जिधर चाहें उधर घूमा सकते हैं. कहने का मतलब यह है कि इनका अंगूठा आम लोगों की अपेक्षा अधिक लचकदार होता है. ऐसे लोगों के बारे में माना जाता है कि यह अपनी क्षमता का सदुपयोग नहीं करते. सामर्थ्य होने के बावजूद ऐसे लोग किसी काम को पूरे मन से नहीं करते. इसके अलावा यह कोई भी काम को करने से पहले बहाने भी बहुत बनाते हैं.

झुके हुए अंगूठा वाले होते हैं ऐसे

सामान्य तौर पर भी अगर किसी का अंगूठा झुका हुआ हो तो ऐसे लोग बड़े ही समझदार होते हैं. जीवन में सभी के साथ सामंजस्य बनाकर चलते हैं. इनका व्यवहार बेहद ही साधारण होता है. यह किसी के बहकावे में नहीं आते और हमेशा अपने दिमाग की ही सुनते हैं.

ये भी पढ़ें: Money Tips: रात में सोने से पहले ऐसे कामों को कहें ना, वरना होगी पैसे की बर्बादी

पतला अंगूठा जब लंबा हो

लंबे और पतले अंगूठा वाले लोगों का स्वभाव भी काफी सौम्य रहता है. यह काफी मिलनसार होते हैं. माना जाता है कि यह स्थानीय स्तर पर लोक कलाकार और बड़े स्तर पर गीतकार, चित्रकार और ऐसे ही रचनात्मक कार्यो वाले क्षेत्र को अपने पेशे के रूप में अपनाते हैं. माना जाता है कि इनकी इच्छा शक्ति काफी मजबूत होती है. इसकी बदौलत यह किसी भी काम को काफी आसानी से कर लेते हैं.

मध्यम आकार वाला अंगूठा

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति का अंगूठा मध्यम आकार वाला है या कह सकते हैं कि इसकी लंबाई समान है तो, ऐसे इंसान बेहद ही चालाक होते हैं. हालांकि इनकी प्राथमिकता में समाज पहले रहता है. कभी-कभी अपने गुस्से के कारण इन्हें नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. ऐसे लोग अकेले रहना पसंद करते हैं और इनके दोस्त सीमित संख्या में होते हैं. माना जाता है कि यह काफी भाग्यशाली होते हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

58 seconds ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

27 minutes ago

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

33 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

34 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

38 minutes ago

गाड़ी के पीछे लिखा ‘भारत सरकार’ और उसके अंदर से मिला ड्राइवर का शव

रतलाम रेलवे स्टेशन के पास अनुबंधित बोलोरो गाड़ी में 37 वर्षीय ड्राइवर हिम्मत सिंह का…

38 minutes ago