Ludhiana: लुधियाना के थाना क्षेत्र सलेम टाबरी के एक निजी स्कूल में अभिभावक और स्कूल के क्लर्क के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बातचीत के दौरान ही अभिभावक अपनी कुर्सी से उठकर क्लर्क को थप्पड़ जड़ने लगते हैं. यह घटना शालीग्राम जैन पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है. इस स्कूल कि प्रिंसिपल सुनीत रानी ने बताया कि अभिभावक विजय चौहान के 1.45 लाख रुपये बाकी हैं. पुलिस ने आरोपी विजय चौहान के साथ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता रानी का कहना है कि विजय चौहान से करीब पौने दो लाख रूपए स्कूल को लेने हैं. विजय चौहान अपने भाई के साथ बच्चों कि फीस जमा करने आये थे. विजय का कहना था कि दो महीने पहले क्लर्क सुखविंदर सिंह ने फीस जमा करने के लिए फ़ोन किया था और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था.
इसी की पुष्टि के लिए प्रिंसिपल सुनीता रानी ने क्लर्क सुखविंदर सिंह को अपने ऑफिस में बुलाया था. दफ्तर में बातचीत के दौरान ही आरोपी विजय चौहान ने क्लर्क के साथ मारपीट शुरू कर दी. प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि जब वो झगड़ा छुड़ाने की कोशिश कर रही थी तो आरोपी ने उन्हें भी धक्का दे दिया.प्रिसिपल के मुताबिक आरोपी विजय चौहान के साथ 10 से 12 अज्ञात लोग भी मौजूद थे.
क्या कहना है आरोपी अभिभावक का?
अभिभावक विजय चौहान का कहना है कि उनके छह बच्चो कि फीस जो लगभग 1 लाख 45 रूपए है वो बकाया थी.इसमें से उन्होंने 20,000 रूपए पहले जमा करा दिए थे. दो महीने पहले स्कूल के क्लर्क सुखविंदर ने गलत व्यवहार से बच्चों को कहा कि वे अपने अभिभावक को फ़ोन करके कहे कि वे उन्हें स्कूल से ले जायें. सुखविंदर ने जब स्कूल फीस के लिए अभिभावक को फ़ोन किया तो उनसे भी गाली निकाल कर बात की. विजय का कहना है कि पुलिस को क्लर्क सुखविंदर पर भी कार्यवाई करनी चाहिए.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…