आस्था

होली खेलने के लिए सज के तैयार है भगवान कृष्ण का नंदगांव, बरसाना के बाद कल फिर चलेगा लट्ठ और बरसेगा रंग

Mathura: बरसाना की लट्ठमार होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. देश-विदेश से लोग इस दिन मथुरा के बरसाना और नंदगांव पहुंचते हैं. बरसाना में जहां आज यानी 28 फरवरी को लट्ठमार होली खेली गई वहीं बरसाने की होली के बाद अगले दिन यानी 1 मार्च को नंदगांव में लठ्ठमार होली होगी. इसके लिए नंदगांव में खास इंतजाम किए गए हैं.

नाचेगीं सखिया बरसेगा रंग

नंदगांव में बरसाने की सखियों संग होली खेलने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. बरसाना की सखियों को नचाने के लिए नंदभवन में बेहद ही सुंदर स्टेज बनाया और सजाया गया है. मंदिर की भी काफी भव्य सजावट की गई. कृष्ण-बलराम को तैयार करते हुए उनका पूरा साज श्रृंगार किया गया.

वर्षों से चली आ रही इस संस्कृति की एक झलक ही लोगों को आनंदित कर जाती है. सालों से इस दिन बरसाना की गोपियां नंदगांव के हुरियारों पर लठ्ठ बरसाती हैं. वहीं नंदगांव से हुरियारे बरसाना आकर फाग गाते हैं और गोपियों पर रंग फेंकते हैं. नंदगांव में भी इसी तरह की लठ्ठमार होली होती है. इस बार 1 मार्च को नंदगांव में लठ्ठमार होली होगी. इसके लिए नंदगांव में अभी से लोगों का जमावड़ा लगने लगा है.

इसे भी पढ़ें: Holi 2023: होली पर इन उपायों को करते ही किस्मत भी देने लगेगी आपका साथ, व्यापार में होगी तरक्की

बरसाना के अगले दिन नंदगांव में लट्ठमार होली

मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण ने पहले बरसाना में होली खेली थी इसके अगले दिन राधा और उनकी सखियों ने फगुआ लेने के बहाने लोगों को इकट्ठा कर  दशमी तिथि को नंदगांव पहुंचकर फिर से लट्ठमार होली खेली. तब से हर साल बरसाना की गोपियां होली का नेग लेने बरसाना की होली के अगले दिन दशमी को नंदगांव आती हैं. तब एक बार फिर से लट्ठमार होली की धूम मचती है.

बताया जाता है कि यह परंपरा हजारों साल पुरानी है. आज भी यह उत्सव उसी रंग और ढंग में मनाया जाता है. देश ही नहीं दूसरे देशों से भी श्रद्धालु इस अवसर पर मथुरा पहुंचते हैं. मथुरा में होली का पर्व मनाने का अंदाज बेहद ही निराला है. फूलों की होली के साथ इस पर्व की शुरुआत होती है. वहीं इस त्योहार का समापन रंगों की होली के साथ होता है.

Rohit Rai

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

10 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

30 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

46 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago