देश

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और तिहाड़ में बंद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा, सीएम केजरीवाल ने किया मंजूर

Manish Sisodia Resigns: दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शिक्षा विभाग समेत 18 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. जबकि सत्येंद्र जैन केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे, जो इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं.

आबकारी घोटाला मामले में सिसोदिया को CBI ने किया है गिरफ्तार

दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को रविवार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था. सीबीआई ने दिन भर चली पूछताछ के बाद सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने पूछताछ के दौरान मनीष सिसोदिया को कई सबूत दिखाए. जब उनसे इन सबूतों के बारे में पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे सके थे. सिसोदिया पर आबकारी घोटाला मामले में कई सबूतों को नष्ट करने का आरोप भी है.

ये भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया को SC से बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हम नहीं देंगे दखल, हाई कोर्ट जाइए

बता दें कि केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के जेल जाने के बाद से ही बीजेपी उनके इस्तीफे की मांग कर रही थी. वहीं डिप्टी सीएम और 18 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी ने केजरीवाल सरकार की मुश्किलें बढ़ा दीं थीं. मंगलवार को सिसोदिया रो सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा था जब सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए दायर की गई याचिका पर शीर्ष अदालत ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि वे राहत के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं, सीधे सुप्रीम कोर्ट आना विकल्प नहीं है.

सीएम केजरीवाल ने मंजूर किए दोनों मंत्रियों के इस्तीफे

इसके बाद पार्टी ने कहा कि वह इस मामले में हाई कोर्ट जाएगी. हालांकि, कुछ देर बाद ही मनीष सिसोदिया के अपने पद से इस्तीफे की खबर आ गई. इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों मंत्रियों के इस्तीफे को सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वीकार कर लिया है. AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दिल्ली मंत्रिमंडल में 2 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 minutes ago

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

31 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago