व्यापार में बरकत के उपाय
Lucky Tips: कई बार व्यवसाय में लाख कोशिशों के बावजूद भी किसी तरह की कोई बरकत नहीं होती. इसके अलावा नया व्यापार शुरु करने पर यह देखा जाता है कि किसी का बिजनेस तो अच्छा खासा चल पड़ता है वहीं किसी को काफी परिश्रम और प्रयत्न के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिलती. व्यवसाय में सफलता न मिलने का असर पारिवारिक जीवन पर भी पड़ता है और तनाव बना रहता है.
ज्योतिष के अनुसार माना जाता है कि इसका संबंध आपके भाग्य या कार्यस्थल पर किसी तरह के वास्तुदोष से भी हो सकता है. ऐसे में अगर ज्योतिष और वास्तु के कुछ उपायों को आजमाया जाए तो आपका व्यवसाय आसमान की बुलंदियो को छू सकता है.
आजमाएं इन उपायों को
माना जाता है कि कार्यस्थल पर अगर किसी तरह का वास्तु दोष है तो उसके लिए आपको विष्णु भगवान की तस्वीर लगाते हुए प्रतिदिन धूप और दीप दिखाना होगा. इसके अलावा गुग्गल और कर्पूर का उपयोग करते हुए भी वास्तुदोष को दूर किया जा सकता है. आपने देखा होगा की कई लोग सुबह-सुबह धूप से पूजा की शुरुआत करते हैं. दरसल माना जाता है कि सुगंध से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. हालांकि इस बात का ख्याल रखें की सुगंध के लिए अगरबत्ती का उपयोग न करें.
इसे भी पढ़ें: Nails Palmistry: अगर आप की उंगली के नाखून पर है इस तरह का धब्बा तो आप हैं Lucky
इन उपायों से मां लक्ष्मी की मिलती है कृपा
इसके अलावा आप अपनी दुकान या कर्यस्थल पर तिजोरी या गल्ले वाली जगह पर चांदी से बने लक्ष्मी और गणेश जी का एक सिक्का रखें. दुकान के दक्षिण-पूर्वी कोने में भगवान विष्णु को प्रिय मोर का पंख भी लगा सकते हैं.
दुकान में मां लक्ष्मी को प्रिय श्रीयंत्र की स्थापना भी अत्यंत शुभ मानी गई है. इससे मां लक्ष्मी की कृपा से आपका व्यापार तेजी से फलता फूलता है. लेकिन इसके साथ यह भी जरूरी है कि आप नित नियम से इसकी पूजा करें.
मात्र इतने दिनों में दिख सकता है असर
अगर संभव हो तो दुकान के आसपास नहीं तो घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करें. इसके अलावा चींटियों को मीठा खिलाएं. अगर आप ऐसा प्रतिदिन नियम पूर्वक करते हैं तो लगभग 45 दिन बाद व्यापार में आपकी मेहनत रंग दिखाने लगेगी.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…