आस्था

Today Horoscope, 29 December 2022: साल के अंतिम गुरुवार में इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, देखें अपना राशिफल

Today Horoscope, 29 December 2022: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. भाई बंधुओं से मनमुटाव हो सकता है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

मानसिक रूप से तनाव बना रहेगा. पेट को लेकर परेशान हो सकते हैं. जीवनसाथी की मदद से कोई बड़ा काम पूरा होगा. दिन के दूसरे पहर में धन लाभ होने की संभावना है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे. पैतृक संपत्ति को लेकर कोई दिक्कत हो सकती है. आस-पड़ोस में होने वाले विवाद से दूर रहे.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत में मन प्रसन्न रहेगा. काम के सिलसिले में दूर जाना पड़ सकता है. पुरानी समस्याएं एक बार फिर परेशान कर सकती हैं.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपको खानपान में सावधानी बरतनी होगी. बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है. दिन के मध्य में कोई शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

अविवाहितों के लिए आज का दिन उत्तम है. नौकरी पेशा लोगों को कार्यस्थल पर वाद विवाद से बचना चाहिए. किसी पुराने निवेश का लाभ मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें: Capricorn Horoscope 2023: नया साल मकर राशि वालों के जीवन में लाएगा ये खुशियां, साल के अंत में मिल सकती है इस काम में सफलता

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन आपको लोहे वाली चीजों से सावधान रहना होगा. शाम के वक्त नाक और गले से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है. क्रोध को खुद पर हावी न होने दें.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका मन कुछ बेचैन हो सकता है. परिवार और बाहर की जिम्मेदारियों के बीच उलझे रहेंगे. व्यापार में छोटी सी चूक से बड़ा नुकसान होने की आशंका है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा मौका मिल सकता है. सगे संबंधी आप का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. सेहत को लेकर सतर्क रहें.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपके लिए दिन का दूसरा पहर लाभदायक होने वाला है. इस दौरान आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. दूसरों को अपनी बातें बताने से बचें.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

शारीरिक तौर पर खुद को फिट महसूस करेंगे. इसका असर आपके काम पर भी दिखेगा. संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

मानसिक तौर पर प्रसन्नता महसूस करेंगे. विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सुख-सुविधा के साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. सेहत ठीक रहेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

12 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

33 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

49 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago