होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
जापान में कोरोना का कहर (फोटो- IANS)
Covid Deaths in Japan: चीन में कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है. अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं. घर पर इलाज करा रहे लोगों को दवाइयां भी नहीं मिल पा रही हैं. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि अब रोजाना कोविड-19 संक्रमण के आंकड़े प्रकाशित नहीं किए जाएंगे, क्योंकि लॉकडाउन के हटने, नागरिकों की व्यापक ट्रैकिंग और अनिवार्य परीक्षण के बावजूद वायरस बड़ी आबादी में फैल गया है. दूसरी तरफ, चीन प्रतिबंधों में ढील देकर यह बताने की कोशिश कर रहा है कि सब कुछ नॉर्मल है. वहीं, चीन में मचे हाहाकार के बीच, जापान में बुधवार को कोरोना संक्रमित 415 मरीजों की मौतें दर्ज की गईं, जो एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी संख्या है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में बुधवार को 216,219 नए कोविड मामले सामने आए, जो एक सप्ताह पहले की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक है. लेटेस्ट कोविड टैली इस साल अगस्त में लगभग 260,000 प्रति दिन के रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब है. देशभर में 28 मिलियन से अधिक मामलों के साथ जापान में वायरस से मरने वालों की संख्या 55,000 से अधिक हो गई है. जापान टाइम्स के मुताबिक, देश में विजिटर्स का आना नवंबर में लगभग 10 लाख तक पहुंच गया, जबकि कोविड ने दो साल से अधिक समय तक पर्यटन को काफी प्रभावित किया था.
कुछ अन्य देशों के विपरीत, सरकार द्वारा जापान में मास्क पहनना कभी भी अनिवार्य नहीं किया गया है. 11 अक्टूबर को जापान ने दुनिया के कुछ सख्त सीमा नियंत्रणों को समाप्त कर दिया. प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन पर भरोसा जताया. जापान इस समय हर दिन 2 लाख से अधिक नए कोविड मामलों की रिपोर्ट कर रहा है और देश इस वक्त महामारी की आठवीं लहर से गुजर रहा है.
पूरी दुनिया में कोरोना के मामलों में अचानक तेजी आई है. कोरोना का नया वेरिएंट बीएफ.7 बेहद खतरनाक रूप से लोगों के बीच फैल रहा है. चीन में इस वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. आलम यह है कि चीन के शंघाई शहर के निवासी द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड की गई एक वीडियो क्लिप में सैकड़ों लोग शहर के बाओक्सिंग फ्यूनरल पार्लर में अपने करीबियों के शव के अंतिम संस्कार के लिए कतार में खड़े दिखाई दे रहे हैं. यह कतार गेट के बाहर सड़क तक दिख रही है.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…
Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…
नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…
Shukra Vakri 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक शुक्र…
कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…
Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…