होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
दिल्ली पुलिस सुरक्षा इंतजाम
Happy New Year 2023: नया साल आने में बस कुछ ही दिन शेष रह गए है. ऐसे में हर जगह नए साल की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई है. लोगो के साथ ही साथ पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में लग गई है. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने नववर्ष को देखते हुए अपनी कमर कस ली है. वहीं नए साल के मैके पर व्यापक गश्त की जाएगी और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि कनॉट प्लेस, चाणक्यपुरी और हौज़ खास समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कि जाएगी. दिशा-निर्देशों का पालन तय करने के लिए संबंधित जिलों की पुलिस ने रेस्तरां, होटल और पब के मालिकों और प्रबंधकों से संपर्क भी कर लिया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नए साल की पहली शाम पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है.
वहीं कड़े इंतजाम को लेकर अधिकारी ने बताया कि “मोबाइल गश्ती वाहन तैनात किए गए हैं, पुलिस चौकियों को मजबूत किया जा रहा है और टर्मिनल पर बसों की जांच शुरू कर दी गई है.” इसके साथ ही उन्होंने बताया, “मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि हम किसी भी आपात स्थिति के लिए अपनी तैयारियों की जांच असानी से कर सकें.” नए साल के मौके पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाजारों समेत भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने या उन्हें परेशान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि आतंकवाद-रोधी उपाय भी किए जा रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो कि कोई अप्रिय घटना न हो तथा कानून व्यवस्था सही ढंग से बनी रहे.
ये भी पढ़ें- Sitapur Accident: सीतापुर में अनियंत्रित बस तालाब से गिरी, 35 लोग घायल, 60 मजदूर थे सवार
पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा , “हमने अपने कर्मचारियों को बस टर्मिनल, रेलवे स्टेशन पर जांच करने का निर्देश दे दिया है. अहम चौकियों पर भी वाहनों की जांच की जारी है और नए साल के मौके पर मोबाइल पुलिस वाहनों को तैनात किया गया है. इसके साथ ही पूरे शहर में उन स्थानों की पहचान की गई है, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं और वहां पर त्वारित कार्रवाई बल तैनात किए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…
बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…