मकर संक्रांति 2024 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Makar Sankranti 2024: खरमास के एक माह के अंतराल के बाद जब सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. इसे उत्तरायण, पोंगल और खिचड़ी आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है. मकर संक्रांति के दिन से शादी-विवाह, जनेऊ, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कामों की शुरुआत होने लगती है. इस दिन पूजा पाठ से लेकर स्नान और दान का विधान है. इसके अलावा इस दिन घरों में गुड़ और तिल के लड्डू बनाये और खाये जाते हैं. वहीं इस दिन पतंग भी उड़ाये जाते हैं.
इस बार मकर संक्रांति के दिन को लेकर लोगों में संशय है. किसी के अनुसार यह 14 जनवरी को है तो कोई इसकी तारीख 15 जनवरी को बता रहा है. आइए जानते हैं मकर संक्रांति की सही तिथि और शुभ मुहूर्त क्या है.
इस दिन है मकर संक्रांति
हिंदू पंचांग और ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस साल 15 जनवरी सोमवार के दिन सूर्य देव देर रात 02 बजकर 14 मिनट पर मकर राशि में अपना राशि परिवर्तन करेंगे. ऐसे में साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी.
शुभ मुहूर्त
15 जनवरी के दिन पुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम को 05 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा महा पुण्य काल प्रात: काल 07 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह के ही 09 बजे तक रहेगा.
जनवरी 2024 की 15 तारीख को सोमवार होने के कारण इस दिन त्योहार का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है.मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान की परंपरा है. इसके अलावा इस दिन सूर्य देव की पूजा से विशेष लाभ मिलता है. हिंदू धर्म में इस दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है. वहीं देश के कुछ मंदिरों में भगवान को खिचड़ी का भोग भी लगाया जाता है.
शुरु हो जाएंगे मांगलिक कार्य
खरमास के चलते पिछले एक महीने से शादी-विवाह, जनेऊ और मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लगी थी. मकर संक्रांति के बाद एक बार फिर से शुभ और मांगलिक कार्यों को किया जा सकेगा.
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…