देश

Jharkhand: साहिबगंज अवैध खनन मामले में ED ने पूर्व विधायक पप्पू यादव से की पूछताछ, घर-होटल समेत 12 ठिकानों पर हुई थी रेड

Jharkhand Sahibganj Mining Case: झारखंड के साहिबगंज में 12,50 करोड़ के अवैध खनन और गवाहों को प्रभावित करने से जुड़े मामले में पूर्व विधायक पप्पू यादव से पूछताछ शुरू हो गई है.

पूर्व विधायक पप्पू यादव ईडी के द्वारा दिए गए तय समय पर मंगलवार को एजेंसी के दफ्तर पहुंचे, रजिस्टर एंट्री करने के बाद पूर्व विधायक सीधे ईडी के दफ्तर में चले गए, जहाँ कुछ आवश्यक कारवाई पूरी करने के बाद उनसे पूछताछ शुरू की गई.

  • देवघर में पप्पू यादव ये होटल बनवा रहे हैं

माना जा रहा है कि पूर्व विधायक पप्पू यादव साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से व्यवसायिक संबधों की वजह से एजेंसी के रडार पर आए हैं. बिहार के कटोरिया क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकिशोर यादव उर्फ पप्पू यादव को ईडी ने समन जारी करते हुए 9 जनवरी के दिन के 11 बजे एजेंसी के दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया था.

यह भी पढ़िए: ‘इस बार INDI गठबंधन का नहीं खुलेगा खाता’, बिहार भाजपाध्यक्ष सम्राट बोले- ये कितना भी मिलकर चुनाव लड़ लें कोई फर्क नहीं पड़ेगा

बीते बुधवार को ईडी ने पूर्व विधायक के घर, होटल सहित कई अन्य ठिकानों पर एक साथ सर्च किया था. ईडी ने सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू, साहेबगंज के डीसी रामनिवास यादव, जेल कर्मी अवधेश कुमार सिंह और सीएम के करीबी आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह के घर में भी छापेमारी की थी. छापेमारी के बाद ईडी ने सभी को समन जारी कर बुलाया.

— भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

1 hour ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago