Virat Kohli Record Break: क्रिकेट के मैदान पर जब भी विराट कोहली बल्ला थामकर उतरते हैं, तो रिकॉर्ड्स की किताबों में हलचल मचनी शुरू हो जाती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है. टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली अब क्रिकेट के ‘भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के एक और बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं. वडोदरा में 11 जनवरी को होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में सबकी नजरें विराट पर टिकी होंगी, क्योंकि वह इतिहास रचने से महज कुछ ही कदम दूर हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड फिलहाल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने अपने करियर में कीवी टीम के खिलाफ 41 पारियों में 1750 रन बनाए हैं.
वहीं, विराट कोहली अब तक 1657 रन बना चुके हैं. इसका मतलब है कि विराट को सचिन को पछाड़ने के लिए सिर्फ 94 रनों की जरूरत है. जिस तरह की फॉर्म में विराट चल रहे हैं, उनके फैंस को पूरी उम्मीद है कि वह अगले मैच में ही यह उपलब्धि हासिल कर लेंगे.
अगर हम न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे सफल भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट देखें, तो आंकड़े कुछ इस तरह हैं:
सचिन तेंदुलकर: 1750 रन
विराट कोहली: 1657 रन
वीरेंद्र सहवाग: 1157 रन
मोहम्मद अजहरुद्दीन: 1118 रन
सौरव गांगुली: 1079 रन
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: ICC के हंटर के बाद बांग्लादेश को मिला भारत सरकार का दो टूक जवाब
विराट कोहली की भूख सिर्फ एक रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है. इस मैच में वह कई और बड़े मील के पत्थर गाड़ सकते हैं. विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे करने से सिर्फ 25 रन दूर हैं. इसके अलावा, अगर वह 42 रन और बना लेते हैं, तो वह श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
विराट का अब तक का करियर किसी सपने जैसा रहा है. उन्होंने 556 मैचों में 52.58 की शानदार औसत से 27,975 रन बनाए हैं, जिसमें 84 शतक और 145 अर्धशतक शामिल हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…
पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…
Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…
US Military Laser Weapon: अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी ड्रोन और मिसाइलों…
Policybazaar share crash: IRDAI के इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन पर प्रस्तावित नए नियमों से PB Fintech के…