मंगल देव और राशिचक्र.
Mangal Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन खास महत्व रखता है. ग्रह और नक्षत्र समय-समय पर अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं. ज्योतिष के कैलकुलेशन के मुताबिक, साहस, पराक्रम, ऊर्जा और आत्मविश्वास का कारक ग्रह मंगल का 23 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश हुआ था. मई महीने में मंगल का गोचर नहीं होने वाला है. मंगल का अगला राशि परिवर्तन जून में होगा. मंगल देव 1 जून को मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश करेंगे. ऐसे में मंगल देव मीन राशि में रहते हुए कुछ राशियों के जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे. आइए जानते हैं कि मई महीने में मंगल देव किन राशियों पर मेहरबान रहने वाले हैं.
ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी या बिजनेस में अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब होंगे. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम देखने-सुनने को मिलेंगे. नौकरीपेशा वालों को प्रमोशन की संभवना है. करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. इस महीने हर कार्य में सफलता मिलने की उम्मीद कर सकते हैं.
मंगल ग्रह की अनुकूलता से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जो कि धन लाभ की के दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले लोग करियर में जमकर तरक्की करेंगे. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी. आपसी विश्वास मजबूत होगा. बिजनेस में एक्सट्रा इनकम बढ़ सकता है.
मंगल देव जब तक मीन राशि में रहेंगे तब तक कर्क राशि से जुड़े लोगों को कार्यों में सफलता मिलती रहेगी. इस महीने मेहनत का फल मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में मन के अनुकूल परिणाम मिल सकता है. जॉब में क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. इसके अलावा अनावश्यक वाद-विवाद से भी बचकर रहना होगा. कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए लाभकारी रहने वाला है.
सिंह राशि वालों को इस महीने मंगल देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. जिसके परिणामस्वरूप करियर में जमकर तरक्की होगी. इसके साथ ही इस महीने कड़ी मेहनत का फल मिलेगा. धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यो का आयोजन हो सकता है.
मंगल गोचर की पूरी अवधि तुला राशि से जुड़े लोगों के लिए खास है. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें खूब मुनाफा प्राप्त होगा. लव लाइफ या वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा. कार्यस्थल कद बढ़ने के साथ-साथ पहचान भी बनेगी. मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है.
मंगल ग्रह के गोचर की पूरी अवधि में मकर राशि से संबंधित लोगों को पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल देखने को मिलेगा. घर में मेहमानों का आगमन होगा. जिससे मन खुश रहेगा. कार्यस्थल पर किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में मुनाफा प्राप्त होगा. व्यापार के लिए की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी.
यह भी पढ़ें: शनि देव चाल बदलकर पलटेंगे इन 5 राशियों का भाग्य, जॉब-बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की!
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…