मंगल ग्रह
Mangal Margi In 2023: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को बल और साहस का कारक माना जाता है. इसलिए जब भी मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है.
नए साल के पहले महीने में एक बार फिर मंगल मार्गी होने जा रहे हैं. ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह 13 जनवरी को मार्गी होने जा रहे हैं. मंगल की इस चाल के असर से 3 राशियों कि किस्मत बदलने वाली है. आईए देखते हैं कि वे तीन राशियां कौन सी हैं.
कन्या राशि (Virgo Zodiac)
मंगल की इस बदली हुई चाल का लाभ कन्या राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा. गोचर काल में इस राशि वालों के विदेश यात्रा की भी संभावना है. वहीं इस दौरान दांपत्य संबंधों में सुधार होगा तो कन्या राशि वाले करियर की नई ऊंचाइयों को छूएंगे.
गोचर के असर से व्यापार में भी विस्तार हो सकता है तो परिवार में किसी मांगलिक कार्य का भी आयोजन हो सकता है. मंगल के इस गोचर से इस राशि वालों को अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं.
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
मंगल ग्रह का मार्गी होना कर्क राशि वालों के लिए भी शुभ रहेगा. इस दौरान बच्चों से जुड़ी कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिसे सुनकर आपको प्रसन्नता होगी. इस समय आप कई माध्यमों से धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं.
वहीं साझेदारी के मामलों में भी लाभ होगा. व्यापार में कोई नई डील हो सकती है. जिससे आपको भविष्य में लाभ होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: Magh Month 2023: जानें माघ मास में किन चीजों के दान से मिलता है लाभ, क्या है गीता पाठ से जुड़ी मान्यता?
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
मंगल देव के मार्गी होते ही इस राशि वाले लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं. इस दौरान इनको अपने पेशेवर जीवन में कामयाबी मिलेगी. धन के मामले में इस राशि वालों को कई जगहों से लाभ मिलने की उम्मीद है.
वहीं व्यापार के सिलसिले में इन्हें विदेश भी जाना पड़ सकता है. इस समय आपके सुख- साधनों में वृद्धि हो सकती है. साथ ही इस दौरान आपको करियर के संबंध में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. गोचर काल में शारिरीक रूप से भी आप फिट रहेंगे.
Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…
Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…