मनोरंजन

Rohit Shetty: हैदराबाद में शूट के दौरान घायल हुए फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी, अस्पताल में भर्ती

Rohit Shetty:  बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं. वह वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में कर रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ है.

खबर है कि रोहित शेट्टी को कार चेज सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हाथ में चोट लगी है. जिसके बाद उन्हें प्रोडक्शन टीम ने कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों की टीम ने उनके हाथ की मामूली सी सर्जरी की है. हालांकि उन्हें सर्जरी के तुरंत बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. फिल्हाल वह ठीक हैं.

रोहित शेट्टी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर कर रहे हैं काम

रोहित शेट्टी को उनके दमदार एक्शन के लिए जाना जाता है. रोहित की फिल्मों में कार, बाइक्स और हैलीकॉप्टर्स से स्टार्स की फाइट होती है. उनकी फिल्मों में फाइट और मारधाड़ एकदम फिल्मी स्टाइल में होती है. बता दें कि रोहित एक कॉप बेस्‍ड वेब शो ला रहे हैं. जिसकी शूटिंग वर्तमान में रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है.

बताया जा रहा है कि यह वेब सीरीज रोहित का ड्रीम प्रोजेक्ट है. इस सीरीज में कार चेज सीक्वेंस और अन्य हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टंट सीन शामिल हैं. इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- The Kapil Sharma Show: खान सर ने सुनाई स्टूडेंट्स के संघर्ष की कहानी तो कपिल शर्मा हुए इमोशनल

2023 में रोहित शेट्टी रिलीज करेंगे कई धमाकेदार फिल्में

रोहित शेट्टी हाल ही में सर्कस फिल्म लेकर आए थे. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलिन और वरुण शर्मा,मुख्य भूमिका में नजर आयें हैं. अब 2023 में रोहित शेट्टी अजय देवगन की सिंघम 3, सिद्धार्थ मल्होत्रा की इंडियन पुलिस फोर्स वेब सीरीज, सूर्यवंशी 2 और गोलमाल 5 जैसी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वहीं रोहित शेट्टी ने खुलासा किया था कि गोलमाल के पांचवें भाग में रणवीर सिंह भी नजर आने वाले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का महासंयोग, आज के राहुकाल समेत जानें पूरा पंचांग

8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…

16 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

8 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

9 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

9 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago