आस्था

15 अगस्त तक मौज में रहेंगे ये 3 राशि वाले, मंगल के राशि परिवर्तन से रहेंगे खुशहाल; होगी खूब तरक्की

Mangal Nakshatra Parivartan in Rohini: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कोई ग्रह जब कभी भी राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव हर इंसान के जीवन पर पड़ता है. ग्रह-गोचर का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. ऊर्जा, साहस और पराक्रम का कारक ग्रह मंगल ने नक्षत्र परिवर्तन किया है. मंगल का यह परिवर्तन रोहिणी नक्षत्र में हुआ है. इस नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में मंगल देव 15 अगस्त तक रहेंगे. इसके बाद वे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में मंगल का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करना किन तीन राशियों के लिए मंगलकारी है, जानिए.

मेष राशि

मंगल का रोहिणी नक्षत्र में प्रेवश करना मेष राशि के लिए अत्यंत मंगलकारी है. मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से व्यक्तित्व में जबरदस्त निखार आएगा. नौकरी-व्यापार से जुड़े सभी कार्यों में सफलता मिलेगी और भाग्य का भी पूरा-पूरा साथ मिलेगा. जो लोग नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह अवधि मंगलकारी साबित होगी. मंगल-नक्षत्र परिवर्तन के दौरान कोई बड़ा सपना साकार होगा. करियर और रोजगार में तरक्की होगी. शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि से जुड़े लोगों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ फलदायी साबित होने वाला है. इस दौरान जमकर आर्थिक उन्नति होगी. व्यापार करने वालों को आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार नजर आएगा. बिजनेस में खूब मुनाफा होगा. मंगल नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. जॉब की तलाश करने वालों को राहत भरी खबर मिलेगी. कार्यों में आ रही रुकवटें दूर होंगी.

मकर राशि

रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, मकर राशि से संबंधित लोगों के लिए मंगलकारी और लाभाकारी साबित होगा. इस दौरान आमदनी के कई स्रोत बनेंगे. मंगल देव की विशेष कृपा से भूमि से जुड़े कार्यों में जबरदस्त सफलता मिलेगी. जमीन या घर खरीदने का सपना पूरा होगा. विदेश यात्रा का योग बनेगा जो लाभकारी रहेगा. मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी. परिवार के बड़े सदस्यों का साथ मिलेगा. जीवनसाथी का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा. नौकरी करने वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: बुध ग्रह की उल्टी चाल से ये 4 राशियां होंगी खुशहाल, 5 अगस्त से शुरू होगा तरक्की का समय

यह भी पढ़ें: दीवाली के बाद शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों के लोग होंगे मालामाल! होगी चौतरफा तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

आखिर क्यों हादसों का हाईवे माना जाता है यमुना एक्सप्रसवे?

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है. ग्रेटर नोएडा में बस आग…

2 minutes ago

क्या है बीजेपी की नई यूपी रणनीति? लखनऊ से लेकर बूथ तक ऐसे बिछ रहा है चुनावी जाल

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने लखनऊ में अपनी संगठनात्मक तैयारियां…

6 minutes ago

दागी नेताओं पर आजीवन चुनाव बैन की मांग, सुप्रीम कोर्ट में जल्द होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट दागी जनप्रतिनिधियों पर आजीवन चुनाव बैन और लंबित आपराधिक केसों के जल्द निपटारे…

6 minutes ago

हिंदुत्व, जाति और विकास; जानिए यूपी की सियासत में कैसे बदला बीजेपी का फॉर्मूला?

कल्याण सिंह से योगी आदित्यनाथ तक उत्तर प्रदेश की राजनीति का सफर सिर्फ दो मुख्यमंत्रियों…

15 minutes ago

सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली या साजिश? चंडीगढ़ पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन का खून से लथपथ मिला शव

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में पुलिस हेड कांस्टेबल नितिन की सिर में गोली लगने से मौत…

23 minutes ago