मंगल देव और राशिचक्र.
Mangal Rashi Parivartan Ruchak Rajyoga: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से जून का महीना खास माना जा रहा है. इस महीने में कई ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे. ग्रह-गोचर की लिस्ट में ग्रहों के सेनापति मंगल का भी नाम शामिल है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल देव 1 जून (शनिवार) को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मंगल के इस राशि में जाने से रूचक नामक राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र में मंगल के इस राजयोग को बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली माना गया है. कहा जाता है कि इस राजयोग के प्रभाव से राजा के समान जीवन हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रूचक राजयोग किन राशियों को सबसे अधिक प्रभावित करेगा, रूचक राजयोग कैसा बनता है और यह है क्या?
कुंडली का रूचक राजयोग पांच लाभकारी राजयोगों में से एक है. रूचक राजयोग मंगल ग्रह से बनता है. यह राजयोग तब बनता है जब मंगल मेष, वृश्चिक या मकर राशि में केंद्र में होता है. जिन लोगों की कुंडली में यह राजयोग बनता है वे राजा के समान अपना जीवन बिताते हैं.
मंगल के गोचर से बनने वाला रूचक राजयोग मेष, वृषभ और मिथुन के लिए बेहद खास है. इन तीन राशियों से जुड़े लोगों को नौकरी और व्यापार में खास पदोन्नति देखने को मिलेगी. सुख और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी. पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…