Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जून में मंगल का ये राजयोग दिलाएगा राजा जैसा सुख और आनंद, इन 3 राशि वालों को होगा सबसे अधिक फायदा

Ruchak Rajyoga: मेष राशि में मंगल ग्रह का प्रवेश होने जा रहा है. जिसके रूचक नामक राजयोग का निर्माण होगा जो कुछ राशियों के लिए खास है.

Ruchak Rajyoga

मंगल देव और राशिचक्र.

Mangal Rashi Parivartan Ruchak Rajyoga: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से जून का महीना खास माना जा रहा है. इस महीने में कई ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे. ग्रह-गोचर की लिस्ट में ग्रहों के सेनापति मंगल का भी नाम शामिल है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मंगल देव 1 जून (शनिवार) को दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मंगल के इस राशि में जाने से रूचक नामक राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष शास्त्र में मंगल के इस राजयोग को बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली माना गया है. कहा जाता है कि इस राजयोग के प्रभाव से राजा के समान जीवन हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रूचक राजयोग किन राशियों को सबसे अधिक प्रभावित करेगा, रूचक राजयोग कैसा बनता है और यह है क्या?

कुंडली में कैसे बनता है मंगल का रूचक राजयोग?

कुंडली का रूचक राजयोग पांच लाभकारी राजयोगों में से एक है. रूचक राजयोग मंगल ग्रह से बनता है. यह राजयोग तब बनता है जब मंगल मेष, वृश्चिक या मकर राशि में केंद्र में होता है. जिन लोगों की कुंडली में यह राजयोग बनता है वे राजा के समान अपना जीवन बिताते हैं.

रूचक राजयोग किन राशियों के लिए शुभ

मंगल के गोचर से बनने वाला रूचक राजयोग मेष, वृषभ और मिथुन के लिए बेहद खास है. इन तीन राशियों से जुड़े लोगों को नौकरी और व्यापार में खास पदोन्नति देखने को मिलेगी. सुख और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी. पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital