गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 2000 से अधिक लोगों की मौत हो गई
Papua New Guinea Landslide: इंडोनेशिया के पड़ोसी देश पापुआ न्यू गिनी में भूकंप-भूस्खलन के कारण कोहराम मचा हुआ है. वहां राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में एक के बाद एक भूकंप के कई झटके लगे, जिसके कारण सैकड़ों लोगों की जान चली गई.
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प (एबीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने का अनुमान है. बहरहाल, दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित इस द्वीपीय देश के निवासियों में खौफ छाया हुआ है, और जिस इलाके में भूस्खलन हुआ, वहां मातम पसरा है.
गौरतलब हो कि पापुआ न्यू गिनी वही देश है, जहां के कुछ द्वीपों पर नरभक्षी लोग रहते हैं. प्रशांत महासागर के इस इलाके में जाने से विदेशी डरते हैं. बताया जा रहा है कि सुदूर पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन के चलते शुक्रवार को मलबे में सैकड़ों लोग दब गए हैं.
काओकलाम गांव के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग भूस्खलन के बाद दबे हुए शवों को बाहर निकालते हुए देखे जा सकते हैं.
— भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…