आस्था

मंगल की उल्टी चाल से 5 राशि वालों के जीवन में मच सकती है उथल-पुथल, रहना होगा सावधान!

Mangal Vakri 2024: साहस, ऊर्जा और पराक्रम के कारक मंगल देव कर्क राशि में वक्री होने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 7 दिसंबर से मंगल ग्रह चंद्रमा की राशि में उल्टी चाल शुरू करेगा. ज्योतिष में मंगल को क्रूर ग्रह कहा गया है और इसका उल्टी दिशा में चलना अशुभ माना गया है. मंगल के वक्री होने से कई प्रकार की अशुभ घटनाओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में मंगल के वक्री होने से मेष राशि वालों के जीवन में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है.

मेष राशि

मंगल, इस राशि के चौथे भाव में वक्री होने जा रहे हैं. ऐसे में इस राशि से संबंधित जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी हो सकती है. इसके अलावा कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है. खर्च की अधिकता की वजह से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. रिश्तों में तनाव आ सकता है. सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा.

वृषभ राशि

मंगल देव वृषभ राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे. ऐसे में मंगल वक्री की अवधि में यात्रा करनी पड़ेगी. रिश्तों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों का स्थान परिवर्तन हो सकता है. व्यापार करने वालों के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. लापरवाही की वजह से आर्थिक नुकसान हो सकता है. मंगल के इस गोचर की वजह से सेहत प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गजलक्ष्मी योग से होगी नए साल की शरुआत, सोने की तरह चमकेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत

मिथुन राशि

मिथुन राशि के दूसरे भाव में मंगल का वक्री होगा. इस दौरान कर्ज इत्यादि की समस्या से परेशान हो सकते हैं. करियर में सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा. कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बिगड़ सकता है. कोई बड़ी आर्थिक योजना नाकाम हो सकती है. खर्च की अधिकता रहेगी. व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है.

सिंह राशि

मंगल देव इस राशि के 12वें भाव में वक्री होंगे, जिसके प्रभाव से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी. व्यापार को लेकर की गई यात्राएं व्यर्थ साबित होंगी. बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है. इस दौरान भाग्य का साथ नहीं मिलेगा. अनावश्यक खर्च की वजह से मानसिक परेशानी बढ़ेगी. सेहत को लेकर भी मंगल का यह परिवर्तन अच्छा नहीं कहा जा रहा है. इस दौरान सेहत को लेकर बहुत सतर्क रहना होगा.

कुंभ राशि

मंगल देव कुंभ राशि के छठे भाव में वक्री होकर प्रवेश करेंगे. ऐसे में इस दौरान बहुत मेहनत करने के बाद सफलता मिलेगी. उन्नति के लिए नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं. खर्जों में वृद्धि होगी. कर्ज लेना पड़ सकता है. स्किन संबंधी समस्या हो सकती है. साझेदारी वाले व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: नए साल से पहले इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत, सूर्य बनाने जा रहे गजब का संयोग

Dipesh Thakur

Recent Posts

राजस्थान चुनाव में 1 वोट मिलने पर रोने लगे बीजेपी नेता? जानिए सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर राजस्थान निकाय चुनाव से का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

3 minutes ago

मंगल पांडे को फांसी और दिल्ली पर कब्जा! 1857 के गदर की वो खूनी दास्तान, जिसने मिटा दिया मुगल साम्राज्य

1857 Revolt Indian History: 1857 की क्रांति में मेरठ के सिपाहियों ने दिल्ली पर कब्जा…

23 minutes ago

Delhi-NCR Wedding Shopping: चांदनी चौक से लाजपत नगर तक, बजट में शादी की शॉपिंग के लिए ये मार्केट हैं खास

Delhi NCR Wedding Shopping: शादी के सीजन में दिल्ली-NCR के चांदनी चौक, लाजपत नगर और…

36 minutes ago

अमेरिका से खुन्नस, जापान में हड़कंप! उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, मचा हाहाकार

North Korea News: अमेरिका और जापान के युद्धाभ्यास से बौखलाए उत्तर कोरिया ने फिर दागी…

40 minutes ago

असम में ऊर्जा क्रांति का आगाज! CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी अडानी पावर के ₹48,000 करोड़ के प्लांट की नींव

Adani Power Assam Plant: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को धुबरी जिले…

48 minutes ago

नाई की दुकान पर मसाज कराने पहुंचा बंदर, ठाठ से दबवा रहा हाथ-पांव, VIDEO देख छूट जाएगी हंसी

इंटरनेट पर एक अनोखा वीडियो सामने आया है जिसमें एक बंदर इंसानों की तरह सैलून…

1 hour ago