दुनिया

‘कश्मीर नहीं, व्यापार पर चर्चा कीजिए’…बेलारूस के राष्ट्रपति ने शहबाज शरीफ को दिया करारा झटका, बंद हो गई बोलती

पाकिस्तान अक्सर कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाकर दुनिया से सहानुभूति प्राप्त करने की कोशिश करता रहता है, लेकिन उसे इससे ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई है. हाल ही में, पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे पर अपने ही देश में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने इसका कोई राजनीतिक पक्ष लेने से इनकार कर दिया.

“कश्मीर जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए नहीं आया”

बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको 25 नवंबर 2024 को पाकिस्तान के तीन दिवसीय दौरे पर थे, जहां उनकी मुलाकात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से हुई. बैठक के दौरान, शहबाज शरीफ ने कश्मीर के मुद्दे को उठाया और उम्मीद जताई कि लुकाशेंको भारत के खिलाफ कुछ बयान देंगे. हालांकि, बेलारूस के राष्ट्रपति ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. लुकाशेंको ने साफ तौर पर कहा, “मैं यहां केवल व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने आया हूं, कश्मीर जैसे मुद्दों पर नहीं.”

पाकिस्तान को लगा करारा झटका

इस जवाब से शहबाज शरीफ को बुरी तरह झटका लगा, क्योंकि उनका उद्देश्य इस मुलाकात के दौरान कश्मीर को एक प्रमुख विषय बनाना था. पाकिस्तान के लिए यह असहज स्थिति थी, क्योंकि शहबाज शरीफ खुद प्रोटोकॉल तोड़ते हुए एयरपोर्ट पर जाकर बेलारूस के राष्ट्रपति का स्वागत करने पहुंचे थे. अब इस घटनाक्रम से पाकिस्तान की कूटनीति पर सवाल उठने लगे हैं और उसे वैश्विक स्तर पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा.

पाकिस्तानी पत्रकार ने की टिप्पणी

पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कश्मीर का मुद्दा पाकिस्तान की राजनीति और कूटनीति का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन बेलारूस के राष्ट्रपति का इस मामले पर चुप रहना यह दर्शाता है कि हर देश पाकिस्तान के इस रुख का समर्थन नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें- इस्लामाबाद में खूनी हुआ प्रदर्शन, इमरान समर्थकों पर सुरक्षाबलों ने बरसाईं गोलियां, PTI नेता समेत 10 लोगों की मौत

इसके अलावा, पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी का हाल ही में दिया गया बयान भी विवादों में घिर गया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या कश्मीर के लोग इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्होंने इसे “विदेशी भूमि” बताया. इस बयान के बाद पाकिस्तान में सियासी हलचल मच गई, और विपक्षी दलों ने इसे राष्ट्रीय नीति के खिलाफ करार दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

39 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

53 minutes ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

1 hour ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

2 hours ago